jhankar
ब्रेकिंग
डोल ग्यारस पर 5 विमान निकले, जगह-जगह ग्रामीणो ने की पुष्प वर्षा सेवा संकल्प अभियान- संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में 72 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर हरदा: साल्याखेड़ी में ट्यूबवेल की चपेट में आया 12 साल का मासूम, करंट लगने से मौत खनन माफिया का कहर ड्यूटी पर तैनात वन रेंजर को डंपर ने 50 मीटर घसीटा हुई दर्दनाक मौत सोनभद्र केस में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला "सिर्फ धर्म बदलने से ST दर्जा खत्म नहीं होगा" आज कैसा रहेगा मध्य प्रदेश का मौसम आजमगढ़ ट्रिपल मर्डर केस: पूजा को लेकर विवाद में तीन की हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी ढेर आज 23 सितंबर 2026 का सुविचार मुस्लिम धर्मावलम्बी ने डोल ग्यारस झांकियों पर की पुष्पवर्षा Harda big news: सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38.15 ग्राम मादक पदार्थ जब्त ₹11.60 लाख का माल बर...

किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग, खंडवा रोड हरदा के सभा कक्ष में नरवाई (फसल अवशेष) न जलाने के संबंध में हार्वेस्टर संचालकों एवं कृषकों की बैठक आयोजित की गई।

हरदा : आज दिनांक 09.03.2026 को कार्यालय उपसंचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग, खंडवा रोड हरदा के सभा कक्ष में नरवाई (फसल अवशेष) न जलाने के संबंध में हार्वेस्टर संचालकों एवं कृषकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक अशोक कुमार डेहरिया, अनुविभागीय दंडाधिकारी, हरदा जिला हरदा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में उपस्थित हार्वेस्टर संचालकों एवं कृषकों को नरवाई जलाने से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान, मृदा की उर्वरता में कमी तथा मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही सभी से अपील की गई कि वे खेतों में नरवाई न जलाएं तथा फसल अवशेष प्रबंधन के वैकल्पिक उपाय अपनाएं।

- Install Android App -

अध्यक्ष द्वारा हार्वेस्टर संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने हार्वेस्टर में सुपर स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम (SMS) का उपयोग सुनिश्चित करें तथा कटाई के दौरान नरवाई को उचित तरीके से खेत में फैलाएं, ताकि किसानों को नरवाई जलाने की आवश्यकता न पड़े।

बैठक में यह भी बताया गया कि नरवाई जलाना दण्डनीय अपराध है तथा ऐसा करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार अर्थ दंड आरोपित करने कार्यवाही की जाएगी। उपस्थित कृषकों एवं हार्वेस्टर संचालकों ने नरवाई न जलाने तथा पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने का आश्वासन दिया।