jhankar
ब्रेकिंग
बिग न्यूज हरदा : रात के अंधेरे में चोरी से चल रही बोरवेल मशीन, पुलिस ने पकड़ा, देखे वीडियो बड़ी खबर: MP बोर्ड 15 अप्रैल को जारी करेगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, 16 लाख छात्रों का इंतजार होगा खत्म घोर कलयुग ,बहु का आरोप : ससुर ने विधवा बहु दिव्यांग पोते के साथ की धोखाधड़ी ! धोखे में रखकर बेटे के... MP Weather Alert: तपती धूप और गर्म हवाओं का घेरा, मध्य प्रदेश के इन जिलों में 'लू' का अलर्ट पॉलिटेक्निक कॉलेज में डॉ अंबेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम 14 अप्रैल को डॉ. अम्बेडकर की जयंती पर 14 अप्रैल को आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम जेल लोक अदालत का आयोजन 26 अप्रैल को अधिकारी सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का संतुष्टीपूर्वक निराकरण करें जन अभियान परिषद की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न खाद्य प्रतिष्ठानों की नियमित रूप से जांच कर खाद्य सामग्रियों के नमूने लें

MP में दाल प्रसंस्करण और पैकेजिंग इकाई शुरू करने पर किसानों को मिलेगा 33% की सब्सिडी

ग्वालियर। मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश को दलहन उत्पादन और प्रसंस्करण में आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक नई पहल शुरू करने जा रही है। इस योजना के तहत प्रदेश भर में कुल 55 खाद्य प्रसंस्करण एवं पैकेजिंग यूनिटें स्थापित की जानी हैं। ग्वालियर जिले के किसानों और ग्रामीण युवाओं के लिए यह खुद का उद्यम शुरू करने का मौका है। क्योंकि दलहन यूनिट की स्थापना के लिए सरकार आर्थिक रूप से बड़ी सहायता प्रदान कर रही है।

एक यूनिट लगाने के लिए पात्र आवेदकों को 25 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इस लोन पर सरकार की ओर से 33 प्रतिशत का अनुदान दिया जाएगा। यानी लगभग 8.25 लाख रुपये की सीधी बचत होगी, जिससे किसानों पर आर्थिक बोझ कम होगा।

यहां बता दें कि ग्वालियर-चंबल संभाग में गेहूं, सरसों व धान के अलावा तूअर यनि अरहर, चना जैसी दलहनी फसलों की पैदावार होती है। साथ ही मूंग व उड़द की भी कुछ क्षेत्रों में खेती की जाती है। ऐसे में ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के किसान दलहन प्रसंस्करण इकाई लगाकर खेती के साथ स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।
पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगा चयन

पूरे प्रदेश के लिए केवल 55 यूनिटों का लक्ष्य रखा गया है, इसलिए इसमें चयन की प्रक्रिया काफी कड़ी हो सकती है। जिले के जो भी युवा या किसान इस योजना का लाभ उठाकर अपनी दाल प्रसंस्करण इकाई लगाना चाहते हैं, उन्हें बिना देरी किए सबसे पहले आवेदन करना होगा। आवेदन में देरी होने पर यह मौका हाथ से जा सकता है।
किसानों को क्या होगा फायदा

- Install Android App -

वर्तमान में ग्वालियर और आसपास के क्षेत्रों के किसान अपनी दालें जैसे चना, तुअर, मूंग को कच्ची फसल के रूप में मंडी में बेच देते हैं। खुद की पैकेजिंग और प्रसंस्करण यूनिट होने से किसान दालों की सफाई और ग्रेडिंग करके उन्हें ऊंचे दामों पर बेच पाएंगे। यह इकाई न केवल उद्यमी किसान को आत्मनिर्भर बनाएगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी।
यह करना होगा किसानों को

यदि कोई किसान इस योजना के तहत अनुदान प्राप्त करना चाहते हैं, तो स्थानीय कृषि अभियांत्रिकी विभाग के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। योजना के तहत यूनिट लगाने के लिए पात्रता और आवेदन से जुड़ी विस्तृत जानकारी विभाग द्वारा प्रदान की जाएगी।
खुद का व्यवसाय लगाने की अच्छी संभावना

दलहन प्रसंस्करण व पैकेजिक इकाई लगाने के लिए किसानों से आवेदन मांगे गए हैं। जिले में दलहन प्रसंस्करण इकाई लगाने की अच्छी संभावनाएं हैं। सरकार ने इस योजना में 33 प्रतिशत अनुदान देने की घोषणा की है। इसलिए यह किसानों के लिए खेती के साथ खुद का व्यवसाय लगाने की अच्छी संभावना है। चूंकि पूरे प्रदेश का टारगेट 55 इकाई का हैं, इसलिए पहले आवेदन करने वाले किसानों के लिए मौका रहेगा।

– टीसी पाटीदार, कार्रकारी इंजीनियर, कृषि अभियांत्रिकी विभाग।