jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : पागल बाबा आश्रम की पहल।हर शाम नर्मदा आरती से भक्तिमय होता घाट! इंदौर में ‘स्वच्छ इंदौर, स्वस्थ इंदौर महाअभियान 2.0’ की शुरुआत भोपाल : VIT भोपाल में टाइफाइड का कहर, 40+ छात्र संक्रमित महिला तेंदूपत्ता संग्राहकों के सशक्तिकरण के लिये प्रदेश में संवेदनशील और दूरदर्शी नीतियां- मुख्यमंत्... मध्यप्रदेश में बढ़ी गर्मी, 30 अप्रैल तक स्कूलों की छुट्टी घोषित, सरकार ने जारी किया आदेश मणिपुर में भड़की हिंसा, गोलीबारी में 3 की मौत जेल लोक अदालत का आयोजन 26 अप्रैल को आंगनवाड़ी केन्द्र पर महिला जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न जिला जेल हरदा में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं विधिक सहायता शिविर सम्पन्न विश्व मलेरिया दिवस पर विविध गतिविधियों का हुआ आयोजन

छिंदवाड़ा में जबरन धर्म परिवर्तन की कोशिश पर 3 के खिलाफ FIR

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में जबरन धर्म परिवर्तन की कोशिश करने का मामला सामने आया है। खापाभाट इलाके में एक मकान में चंगाई सभा का आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। इस दौरान धर्म परिवर्तन की सूचना पाकर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और जमकर विरोध किया। हालांकि हिंदूवादी संगठनों ने धर्म परिवर्तन होने नहीं दिया। वहीं हिंदूवादी संगठनों की शिकायत पर पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

धमकी और प्रलोभन देकर करवा रहे थे धर्म परिवर्तन

- Install Android App -

पूरा मामला छिंदवाड़ा के खापाभाट इलाके का है। जहां चंगाई सभा का आयोजन किया गया था। इस सभा में हिंदुओं को बड़ी संख्या में बुलाया गया था. जिसमें धमकी देकर और दबाव बनाकर धर्म परिवर्तन की कोशिश करवाई जा रही थी। जिसके बाद हिंदूवादी संगठनों ने आरोपियों का विरोध किया और हिंदुओं का धर्म परिवर्तन नहीं होने दिया। इस दौरान काफी देर तक हंगामा होता रहा।

पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया

मौके पर पहुंचे हिंदूवादी संगठनों ने पुलिस को धर्म परिवर्तन के लिए सभा के आयोजन की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों सत्य नारायण, राजेश दाढ़े और अराधना बावने के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की धारा 3 और 5 के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, आरोपियों ने धमकी, दबाव और प्रलोभन देकर हिंदू धर्म छोड़ने के लिए दुष्प्रेरित किया। फिलहाल मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।