jhankar
ब्रेकिंग
अवैध खनन रोकने के लिए हरदा प्रशासन का नया प्लान, सोलर CCTV से होगी चौबीसों घंटे निगरानी मृत्यु के बाद भी दो लोगों की जिंदगी रोशन कर गए प्रभात तिवारी, : नेत्रदान से दिया मानवता का संदेश मकड़ाई गांव में गाय से क्रूरता का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत ! मौके से मिला रुमाल - जांच की... हरदा: जनपद पंचायत हरदा के सब इंजीनियर का होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला, पुलिस जांच में ... मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

बैतूल जिला अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कोई जनहानि नहीं हुई

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिला अस्पताल के स्टोर रूम में आग गई। अस्पताल के स्टोर रूम से धुआं उठने के बाद अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते ग्राउंड फ्लोर में दम घोंट देने वाले धुंए से मरीज और स्टाफ कर लोग घबरा गए। अस्पताल के स्टाफ ने तत्काल ही ग्राउंड फ्लोर के वार्डों को खाली करवाया। सभी मरीजों को अस्पताल भवन के बाहर खुले में शिफ्ट कर दिया गया। आग अस्पताल के स्टोर रूम में लगी थी, जहां सफाई का सामान रखा था जिसमें केमिकल भी शामिल होते हैं।

हादसे में जनहानि नहीं हुई
कुछ देर की मशक्कत के बाद आग और काबू तो पा लिया गया लेकिन इस घटना ने जिला अस्पताल के फायर सेफ्टी सिस्टम की पोल खोल दी। फायर सेफ्टी सिस्टम फेल होने के बाद दमकल की गाड़ी बुलाई गई जो समय पर पहुंच गई। यदि दमकल की गाड़ी नहीं पहुंचती तो हादसा बहुत बड़ा रूप ले सकता था। मौके पर पहुंचे प्रभारी कलेक्टर ने निरीक्षण के बाद माना कि आग शॉट सर्किट से लगी थी और घटना की विस्तृत जांच करवाई जा रही है।

- Install Android App -

प्रभारी कलेक्टर अक्षत जैन ने कहा कि इस घटना से किसी को कोई हानि नहीं हुई है। मरीजों को दूसरे वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। स्टोर रूम में मिले केमिकल्स की लैब में जांच करवाई जा रही है। इसके बाद ये तय होगा कि यदि केमिकल जलते तो क्या नुकसान हो सकता था।

मरीजों के परिजनों ने उठाए सवाल
इस हादसे के बाद मरीजों के परिजनों ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। आग लगने पर फायर अलार्म नहीं बजे। इसके साथ ही आग बुझाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाले उपकरण भी ठीक से काम नहीं कर पाए। प्रभारी कलेक्टर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।