jhankar
ब्रेकिंग
हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी भाव: 15 अक्टूबर को जानिए गेहूं, सोयाबीन, मक्का सहित अन्य फसलों के दाम नवरात्र पर्व को लेकर टिमरनी पुलिस अलर्ट, देवी पंडालों और गरबा स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी! नए पंजीयन को लेकर बढ़ी उम्मीदें, जानिए क्या है ताजा अपडेट सन्यासा–खोड़ियाखेड़ी सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, कलेक्टर और विधायक से लगाई गुहार हरदा में 165 आपदा मित्र वॉलेंटियर्स को दिया जाएगा 7 दिवसीय प्रशिक्षण रबी सिंचाई हेतु जल उपलब्धता, नहरों के संधारण एवं कृषकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर हुई चर्चा खाद, बिजली और टोकन की समस्या को लेकर किसानों का आक्रोश, कलेक्टर कार्यालय का घेराव कृषि उपज मंडी हरदा में तीन दिन बंद रहेगी नीलामी राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित हरदा में अवैध खनिज रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Fitch Solution ने 2020-21 में GDP ग्रोथ का अनुमान 4.6% से घटाकर 1.8% किया

नई दिल्ली. रेटिंग एजेंसी फिच सॉल्यूशंस ने 2020-21 में देश की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 4.6% से घटाकर 1.8% कर दिया है। इकोनॉमी पर कोविड-19 के असर को देखते हुए फिच ने अनुमान कम किया है। उसका कहना है कि बड़े पैमाने पर आय घटने से निजी खपत घटने की आशंका है। साथ ही कहा है कि तेल की कीमतों में कमी और कोविड-19 का संक्रमण बढ़ने की वजह से हम अलग-अलग देशों के जीडीपी ग्रोथ अनुमान में लगातार कमी कर रहे हैं। इसमें आगे भी कमी का अनुमान है।
राहत पैकेज में ढिलाई से चिंताएं बढ़ेंगी
फिच सॉल्यूशंस का कहना है कि अनिश्चितताओं की वजह से इंडस्ट्री खर्चों में कमी कर रही है। इससे निवेश घटने की आशंका है। सरकार की ओर से राहत पैकेज में तेजी नहीं दिखाने के चलते अर्थव्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ेंगी। फिच ने चीन की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 2.6% से घटाकर 1.1% किया है। उसका कहना है कि निजी खपत और एक्सपोर्ट घटने की वजह से ग्रोथ पर असर पड़ेगा।
60 साल में पहली बार 0% रह सकती है एशिया की ग्रोथ रेट: आईएमएफ
कोविड-19 की वजह से इस साल एशिया की आर्थिक विकास दर शून्य रह सकती है। यदि ऐसा हुआ तो यह पिछले 60 साल का सबसे खराब प्रदर्शन होगा। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने पिछले हफ्ते यह आशंका जताई थी। साथ ही कहा था कि आर्थिक गतिविधियों के मामले में अन्य क्षेत्रों की तुलना में एशिया अब भी बेहतर स्थिति में है। फिर भी कोविड-19 का एशिया-प्रशांत क्षेत्र में गंभीर असर होगा।

- Install Android App -