jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का सिवनी मालवा दौरा : रथ से किया जनता का अभिनंदन  हंडिया : विद्यार्थियों को मिली नई उड़ान: पीएम श्री स्कूल हंडिया में निशुल्क साइकिल वितरण! इंदौर खजराना मंदिर के पुजारी पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, प्रकरण दर्ज ग्वालियर चलती CNG कार में अचानक लगी आग सिंगरौली- खुटार चौकी क्षेत्र में खुलेआम चल रही शराब बिक्री, प्रशासन पर उठे सवाल इंदौर प्रदेश में संपत्ति रजिस्ट्री में अव्वल, 21% राजस्व का योगदान अकेले इंदौर का अब तक 2932 स्थानों पर हुई जाँच, 4400 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त छीपाबड़ पुलिस की कार्यवाही: मोरगढ़ी के खेत मे खेल रहे थे जुआ पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा !! 6 जुआरी ग... अत्यधिक आपातकालीन चेतावनी जारी! 19 अप्रैल से 31 मई तक, सफलता का निरीक्षण और संघर्ष की शक्ति छात्रों के लिए एक विशेष संदेश- ओपी देवहारे

हरदा : निर्माण स्थल पर सुरक्षित मिट्टी भराव कार्य हेतु मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करें

हरदा :श्रम पदाधिकारी हरदा ने जिले के सभी निर्माण कार्य नियोक्ताओं को अपने-अपने संचालित निर्माण कार्य स्थल पर सुरक्षित मिट्टी भराव कार्य के दौरान मानक संचालक प्रक्रिया का पालन करने के निर्देश दिये है। उन्होने निर्देशित किया है कि कार्य के दौरान दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु श्रमिकों, पर्यवेक्षकों एवं मशीन ऑपरेटरों की सुरक्षा कार्य प्रणाली अपनाये जाने के निर्देशों का पालन किया जाए।

- Install Android App -

उन्होने निर्देशित किया है कि लैंडफिलिंग कार्य के दौरान श्रमिकों को पी.पी.ई. अनिवार्य रूप में पहनावा सुनिश्चित करें, कार्य प्रारम्भ से पूर्व सुरक्षा की जांच की जावे, सामग्री की ढुलाई एवं अनलोडिंग समतल व स्थिर स्थान पर की जावे, कम्पैक्शन मशीन प्रशिक्षित ऑपरेटर से ही चलवाई जावे,

सभी मशीनों में रिवर्स अलार्म आवश्यक रूप से कार्यशील हो तथा फिसलन एवं धंसाव व गिरने से सुरक्षा हो। मिट्टी भराव कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही से दुर्घटना होने पर संबंधित ठेकेदार पूर्णतः उत्तरदायी होंगे।