मकड़ाई एक्सप्रेस 24 पंजाब। प्रदेश के रूपनगर जिले स्थित नंगल में सुबह साढ़े पांच बजे जंगल से भटकता हुआ एक तेंदुए रहवासी क्षेत्र मे आ गया तो उसके पीछे जब कुत्ते दौड़े तो घबरा कर बचने के लिए तेंदुआ पेड़ पर चढ़ गया। उसके बाद वह उतरने में सफल नहीं हो सका।
तेंदुआ लोगो को देख डर गया पेड़ से नही उतरा
मौके पर काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। सूचना मिलते ही वन्य प्राणी विभाग तथा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की। तेंदुए को देखने वालों की संख्या बढ़ती जा रही थी। जिसके चलते तेंदुआ पेड़ से उतर नहीं सका। इस कारण वन्य जीव विभाग उसे पकड़ने में सफल हो गया।
गन इन्जेक्शन लगने के बाद पेड़ से गिरा तेंदुआ
विभाग के रेंज अधिकारी नरेंद्र पाल सिंह की देखरेख में चले रेस्क्यू में तेंदुए को बेहोश करने के लिए बकायदा फॉरेस्ट गार्ड जगबीर सिंह की ओर से ट्रायंगुलर गन का इस्तेमाल किया गया, लेकिन गन से इंजेक्शन लगने के दौरान ही वे पेड़ से नीचे कूद गया।
चिड़ियाघर भेजने की तैयारी
विभाग के कर्मचारियों ने लोगों की सहयोग से जाल में लपेटकर लोहे के पिंजरे में डाल लिया। जानकारी के अनुसार तेंदुए को छतबीड़ चिड़ियाघर (मोहाली) में छोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
वेटरनरी अधिकारी डॉ. रमनदीप चंदेल ने फौरन मौके पर पहुंचकर अनिवार्य उपचार प्रक्रिया शुरू कर दी है। वन्य विभाग ने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत करके तेंदुए को काबू कर लिया।