jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में कृषि उपज मंडी के पास कार में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू; गैस सिलेंडर मिलने से मची अफ... मध्य प्रदेश में सोना-चांदी के भाव अपडेट: सोने में गिरावट, चांदी के दाम में भी नरमी जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 15 अक्टूबर को, रबी सिंचाई पर होगी चर्चा जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए जिला स्तरीय चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित टिमरनी में गांधी चौक के अस्तित्व को लेकर विवाद, कांग्रेस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन आशा सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक संपन्न, सुरक्षित मातृत्व पर जोर सिराली और खिरकिया क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ 4 प्रकरण दर्ज शासकीय पॉलीटेक्निक हरदा में गूलकाई एआई सॉल्यूशंस का कैंपस ड्राइव आयोजित स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन पुनः आमंत्रित रानापुर में अघोषित बिजली कटौती का मुद्दा गरमाया, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग से की चर्चा

शराब कारोबारी से लूट के चार आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, मुख्य आरोपी अभी भी फरार

ग्वालियर। ग्वालियर के बहोडापुर थाना क्षेत्र में बीते 6 अगस्त को शराब कारोबारी के साथ हुई लूट का पुलिस ने पदार्फाश करते हुए चार आरोपियों को दबोच लिया है जिसमें से एक मुख्य आरोपी अभी फरार है।

- Install Android App -

एसएसपी धर्मवीर सिंह, एएसपी श्रीकृष्ण लालचंदानी ने शाम को पत्रकारों को बताया कि उक्त घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया। 80 टीमों को लगाकर घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। लोकेशन के आधार पर पहले बाइक जलालपुर के पास एक पेट्रोल पंप से बरामद की गई। पुलिस ने बाइक का नंबर ट्रेस किया तो वह फर्जी निकला। वहीं पुलिस को पता चला कि उक्त बदमाश बस से लटक कर मुरैना की तरफ गए हैं। उसके बाद पूछताछ में पता चला कि वह टेकरी के पास उतर गए थे। उसके बाद पुलिस ने मुखबिरों से पूछताछ की तो आरोपियों की पहचान दीपक कुशवाह, विकास गुर्जर तथा विजय कंसाना निवासी करूआ गांव थाना नूराबाद के रूप में की गई। पुलिस को पता चला कि आरोपी एक टोयटा ग्लैंजा कार से राहुल गुर्जर के साथ गए हैं। पुलिस को पता चला कि आरोपी दीपक कुशवाह का बाबा पूर्व सरपंच हैं और विजय कंसाना का चाचा रामलखन अंबाह में पार्षद हैं। पुलिस ने उन पर भी दबाब बनाकर आरोपियों को लूट कर रकम बरामद की। पुलिस ने 20 लाख 30 हजार रुपये लूट में से बरामद किए हैं।

एसएसपी ने बताया कि जांच में पता चला कि गोल पहाडिया के पास की शराब दुकान पर काम करने वाला शिवम कुशवाह जिसे संदिग्ध गतिविधियों के चलते हटाया गया था, वह षडयंत्र में शामिल है। पुलिस ने शिवम को जब पकड़ा, तो उसने पूरी कहानी बता दी। पुलिस ने शिवम के रिश्तेदार दीपक कुशवाह, विजय गुर्जर, राहुल घुरैया को कार सहित गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर अरविंद सक्सैना ने उक्त सनसनीखेज लूट का पदार्फाश करने वाली टीम को 30 हजार का इनाम घोषित किया है।