jhankar
ब्रेकिंग
चेक बाउंस के मामलों में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, सजा भुगतने के लिए जेल भेजे कांजी हाउस में गौवंश की बदहाल स्थिति को लेकर बजरंग दल ने किया नगर परिषद कार्यालय का घेराव भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा अनंत चतुर्दशी पर हरदा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से होगा वाहनों का डायवर्जन हंडिया : आस्था के द्वार पर गंदगी का अंबार, खेड़ापति मंदिर के सामने व्यवस्था बेअसर,,, खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

ठगी: मोबाइल से अश्लील वीडियो के नाम पर सेवा निवृत अधिकारी से 54 लाख की ठगी ! शातिर ठगो ने दुसरे की सिम खाते का उपयोग किया पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिटायर्ड अधिकारी के मोबाइल पर 24 जून 2024 को अनजान नंबर से कॉल आया।तुम्हारे मोबाइल पर अश्लील विडियो है उसकी रिपोर्ट दर्ज की गई रिपोर्ट से नाम हटाने के लिये रुपयो की मांग की एफआईआर की कॉपी भी भेजी।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24बिलासपुर। शहर के अज्ञेय नगर निवासी रिटा, अधिकारी को पुलिस का डर दिखाकर 54 लाख की धोखाधड़ी की गई। पुलिस ने मामले मे तीन युवकों को राजस्थान और हरियाणा से गिरफ्तार किया है।उनके मोबाइल को जांचा जा रहा है। और मामले सामने आने की आशंका है।

तुम्हारे मोबाइल मे पोर्न विडियो अपलोड है।

सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि सिविल लाइन क्षेत्र के अज्ञेय नगर में रहने वाले जयसिंह चंदेल(71) रिटायर्ड अधिकारी हैं। उनके मोबाइल पर 24 जून को अनजान नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने रिटायर्ड अधिकारी से कहा कि ‘तुम्हारे मोबाइल से पोर्न वीडि‍यो अपलोड हुआ है।’ साथ ही एक एफआईआर की कॉपी भेजी।

मामले की जांच मुबई पुलिस करेगी आरोपियो ने कहा

- Install Android App -

रिपोर्ट मे दर्ज मोबाइल नंबर रिटायर्ड अधिकारी का नहीं था। इस पर जालसाजों ने उनके आधार कार्ड नंबर भी बताया। रिटायर्ड अधिकारी ने इस मामले में शामिल नहीं होने की बात कही। इस पर जालसाजों ने उन्हें मामले की जांच मुंबई पुलिस और ईडी द्वारा करने की बात कही।

54 लाख रूपये जमा करवाये

उन्होंने मामले से नाम हटाने के लिए रिटायर्ड अधिकारी से रुपये मांगे। जालसाजों की धमकियों से डरे अधिकारी ने जालसाजों की बात में आकर अलग-अलग बैंक खातों में 54 लाख रुपये जमा करा दिए। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी अपने बेटे को दी। बेटे से उन्हें धोखाधड़ी की जानकारी हुई।

राजस्थान और हरियाणा के रहने वाले ठग

पीड़ित ने मामले की शिकायत रेंज साइबर थाने में की। इस पर पुलिस की टीम ने जांच शुरू कर दी। साइबर सेल की जांच में पता चला कि आरोपित राजस्थान और हरियाणा के रहने वाले हैं। इस पर पुलिस की टीम को राजस्थान और हरियाणा रवाना किया गया।पुलिस जवानों ने मामले में शामिल विजय(29) निवासी ढ़ाणी शेरावाली थाना ऐलनाबाद जिला सिरसा हरियाणा, अमित जालप(23) निवासी शादुलशहर जिला श्रीगंगानगर राजस्थान और निखिल सैनी(18) निवासी सरस्वती नगर श्रीगंगानगर राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अलग-अलग लोगों के नाम पर लिए मोबाइल नंबर और उनके खातों का उपयोग करना बताया। आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।