jhankar
ब्रेकिंग
पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ... हंडिया : संत चरणों से धन्य हुआ हंडिया! दादा गुरु का भव्य स्वागत, रातातलाई में आज रात्रि विश्राम व भज... आज मङ्गलवार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि है। ईरान का बड़ा ऐलान-हॉर्मुज का रास्ता पूरी तरह बंदअ : नेक देशो तक कच्चे तेल की आपूर्ति हुई बाधित गैस पै... ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण इंदौर में जहरीली गैस से हादसा: सीवर की सफाई के दौरान दम घुटने से 2 कर्मचारियों की मौत

हरदा : रेवा शक्ति’’ कार्यक्रम के तहत मिलेगी नीट और जेईई की निशुल्क कोचिंग सुविधा

हरदा / ‘‘रेवा शक्ति कार्यक्रम के तहत बेटियों को नीट और जेईई की निशुल्क कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। सोसायटी फॉर प्राइवेट स्कूल डायरेक्टर्स के तत्वाधान में ‘‘फिजिक्स वाला’’ कोचिंग संस्थान डॉटर्स क्लब में शामिल बेटियों को फ्री में नीट व जेईई जैसे कोर्स की कोचिंग निशुल्क कराएगा। शुक्रवार को फिजिक्स वाला के मार्केटिंग हेड श्री सागर दुबे तथा सोसायटी फॉर प्राइवेट स्कूल डायरेक्टर्स संगठन के श्री दीपक सिंह राजपूत ने हरदा कलेक्टर आदित्य सिंह से भेंट कर बताया कि रेवा शक्ति योजना के अंतर्गत बच्चों को राष्ट्रीय लेवल की कोचिंग अब संगठन के माध्यम से निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

- Install Android App -

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय त्रिपाठी ने बताया कि जिले में घटते लिंगानुपात को बढ़ाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत ‘‘रेवा शक्ति’’ कार्यक्रम बेटी बचाओ दिवस पर प्रारम्भ किया जाएगा। इस अभियान के तहत ऐसे परिवारों को प्रोत्साहित किया जाएगा, जिनमें कि सिर्फ एक या दो बेटियां ही हैं। ऐसे परिवारों को शामिल करते हुए ‘‘हरदा डॉटर्स क्लब’’ गठित किया जाएगा।