jhankar
ब्रेकिंग
ई-टोकन स्थगित, अब हाइब्रिड पद्धति से मिलेगा खाद पटवारी के पास नाम दर्ज कराने पर मिलेगी तारीख नर्मदा के घाटों पर स्नान और नौकायन प्रतिबंधित जिला एवं स्थानीय स्तर पर गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह खाद्य प्रतिष्ठानों से घी के नमूने लिये दूध व पनीर के नमूने अवमानक पाये जाने पर नोटिस जारी हर घर तिरंगा अभियान: खिलाड़ियों ने घर-घर तिरंगा फहराने का लिया संकल्प तिरंगा रैली में गूंजे भारत मात... स्वतंत्रता दिवस पर शुष्क दिवस घोषित वर्षा के दौरान सुरक्षा को लेकर कलेक्टर की अपील नदी-नालों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें नागर... कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं हरदा कलेक्टर कार्यालय ने सोलर पैनल से बचाए 30 हजार रूपये प्रशासन ने की आमजन से सौर ऊर्जा अपनाने की ... सार्वजनिक मंदिर में पूजा पर रोक वार्डवासियों ने एसडीएम विजय राय से की शिकायत,एसडीएम ने सीएमओ अमर सिं...

इंदौर में आयोजित होने वाले नार्मदीय ब्राह्मण समागम में शामिल होंगे समाज के लोग,महापौर का सिक्कों से करेंगे तुलादान 

हरदा – इंदौर में 11 एवं 12 जनवरी को होने वाले नार्मदीय ब्राह्मण समागम में शामिल होने के लिए जिले के सभी नार्मदीय ब्राह्मण समाजजनों द्वारा तैयारी कर ली है,आज सुबह सभी बंधु बसों द्वारा एवं निजी वाहन से प्रस्थान करेंगे।नार्मदीय ब्राह्मण समाज मंदिर ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी किशोर शुक्ला ने बताया कि नार्मदीय ब्राह्मण समागम में उपस्थिति हेतु महिला,पुरुषों में उत्साह है।

- Install Android App -

समाज के सदस्यों ने घर घर जाकर सभी से आयोजन में उपस्थित होने का आग्रह किया है।वरिष्ठ समाजसेवी अशोक नेगी ने बताया कि समागम में नार्मदीय ब्राह्मण उत्थान के लिए पहल की जाएगी।इस बेहतरीन आयोजन के नेतृत्व के लिए हमारे द्वारा इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव का सिक्कों से तुलादान किया जाएगा।नार्मदीय ब्राह्मण महासभा के महामंत्री संदीप पाराशर ने बताया कि समागम में देश,विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत विशेषज्ञ पधारेंगे,जिनके मार्गदर्शन में समाज को नया आयाम मिलेगा।