jhankar
ब्रेकिंग
हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी भाव: 15 अक्टूबर को जानिए गेहूं, सोयाबीन, मक्का सहित अन्य फसलों के दाम नवरात्र पर्व को लेकर टिमरनी पुलिस अलर्ट, देवी पंडालों और गरबा स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी! नए पंजीयन को लेकर बढ़ी उम्मीदें, जानिए क्या है ताजा अपडेट सन्यासा–खोड़ियाखेड़ी सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, कलेक्टर और विधायक से लगाई गुहार हरदा में 165 आपदा मित्र वॉलेंटियर्स को दिया जाएगा 7 दिवसीय प्रशिक्षण रबी सिंचाई हेतु जल उपलब्धता, नहरों के संधारण एवं कृषकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर हुई चर्चा खाद, बिजली और टोकन की समस्या को लेकर किसानों का आक्रोश, कलेक्टर कार्यालय का घेराव कृषि उपज मंडी हरदा में तीन दिन बंद रहेगी नीलामी राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित हरदा में अवैध खनिज रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

जन्माष्टमी पर होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम : मुख्यमंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए प्रदेश के कम से कम 10 शहर इंदौर की तर्ज पर विकसित करने के लक्ष्य के साथ कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक विधानसभा स्थित समिति कक्ष क्रमांक एक में वंदे मातरम के गान के साथ आरंभ हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी को नागपंचमी की शुभकामनाएं देने के साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में प्रदेश की उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर के सम्मान से सम्पूर्ण प्रदेश और हर नागरिक गौरवान्वित हैं। इंदौर ने देश के नंबर वन शहर का सम्मान लगातार आठवें साल में बनाए रखा और भोपाल को देश का दूसरा स्वच्छ शहर चुना गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रिपरिषद की बैठक से पहले अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश के 338 शहर ओडीएफ डबल प्लस और 24 शहर वॉटर प्लस का प्रमाण-पत्र पाने में सफल रहे। उज्जैन संभाग के 66 में से 56 शहरों ने अपनी रैंक को सुधारा है। साथ ही 41 क्षेत्रों को स्टार रेटिंग मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जन्माष्टमी के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

- Install Android App -

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य में पर्यटन निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 26 एवं 27 जुलाई को रीवा में वाइल्ड लाइफ और ऑफबीट डेस्टिनेशन पर केन्द्रित रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव में 80 से अधिक प्रमुख टूर ऑपरेटर्स ने शिरकत की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रमुख निवेशकों ने रीवा और शहडोल और संभाग में 3 हजार करोड़ रूपए से अधिक के निवेश की इच्छा जताई। इस अवसर पर 15 करोड़ 60 लाख रूपए लागत के शहडोल फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट का लोकार्पण किया गया। चित्रकूट में 27 करोड़ रूपए के आध्यात्मिक विकास कार्यों का शिलान्यास भी हुआ। पीएमश्री वायुसेवा की बुकिंग सुविधा आइआरसीटीसी पोर्टल पर आरंभ की गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 11 से 13 अक्टूबर तक भोपाल में मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (एम.पी.टी.एम) का आयोजन किया जाएगा। इस उद्देश्य से प्रदेश के पर्यटन को प्रोत्साहन देने के लिए पर्यटन क्षेत्र के हितधारकों जैसे होटल मालिकों, रिसोर्ट मालिक, परिवहन ऑपरेटरों, ट्रैवल टूर ऑपरेटरों को अपने पर्यटन उत्पादों के प्रचार-प्रसार और व्यावसायिक चर्चा के लिए एक मंच प्रदान करना है।