jhankar
ब्रेकिंग
सड़कों पर खड़े चार पहिया वाहन दे रहे हादसों को न्योता, पैदल निकलना भी मुश्किल उमंग केंद्र का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने जाना किशोरावस्था और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व नरवाई जलाने पर ड्रोन से रखी जा रही नजर, एक किसान पर जुर्माना कलेक्टर का दो टूक संदेश: सरकारी काम छोड़कर दूसरी गतिविधियों में न उलझें अधिकारी, पहले निभाएं विभागीय... हंडिया : शक्ति से सृजन’ के तहत भमोरी पहाड़ी पर पौधरोपण, वृक्ष पूजन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश... ग्राम छापरखंडा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग

रूस ने यूक्रेनी जेल पर किया बड़ा हवाई हमला

जापोरिजिया। रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग में एक और खौफनाक हमला हुआ है। रूस ने यूक्रेन के दक्षिण-पूर्वी हिस्से जापोरिजिया में स्थित एक जेल पर देर रात हवाई हमला किया। इस हमले में कम से कम 17 कैदियों की मौत हो गई है और 80 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। यूक्रेन की स्टेट क्रिमिनल एग्जीक्यूटिव सर्विस ने जानकारी दी कि सोमवार देर रात रूस ने जेल को निशाना बनाते हुए चार बम गिराए। इस बमबारी में ‘बिलेनकिवस्का करेक्शनल कॉलोनी’ नाम की जेल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, जेल का भोजन कक्ष पूरी तरह तबाह हो गया है, जबकि प्रशासनिक भवन को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है।

- Install Android App -

हालांकि जेल की चारदीवारी अब भी सलामत है और किसी कैदी के फरार होने की खबर नहीं है। हमले के बाद घायल हुए 42 कैदियों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी घायलों को भी अलग-अलग चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है। यूक्रेनी अधिकारियों ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। यूक्रेन का कहना है कि जेल जैसे असैन्य (नॉन-मिलिट्री) ढांचों पर हमला करना सीधा-सीधा अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है और इसे युद्ध अपराध माना जाएगा। यूक्रेन ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि वह रूस के ऐसे हमलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। अधिकारियों का कहना है कि युद्ध में जेलों और अस्पतालों को टारगेट करना मानवीय नियमों के खिलाफ है। गौरतलब है कि रूस-यूक्रेन जंग को एक साल से ज्यादा वक्त हो चुका है और इसमें अब तक हजारों लोगों की जान जा चुकी है। जापोरिजिया इलाका भी इस युद्ध में लगातार हमलों की जद में बना हुआ है।