jhankar
ब्रेकिंग
शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे

बर्थडे पार्टी कर लौट रहे थे दोस्त, काल बन खड़ा था डंपर, 3 युवकों की मौत

विदिशा। कुरवाई क्षेत्र के मेलुआ चौराहे पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 3 युवकों की मौत हो गई और 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा रविवार-सोमवार की दरमियानी रात लगभग 1.30 बजे के करीब हुआ है। उस समय तन्मय शर्मा अपने 5 दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी मना कर कार से घर लौट रहा था, तभी मेलुआ चौराहे के पास सड़क किनारे खड़े डंपर में कार जा घुसी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

देर रात खड़े डंपर में घुसी कार

- Install Android App -

हादसा इतना भयानक था कि कार सड़क किनारे खड़े डंपर में जा घुसी। कार का अगला हिस्सा डंपर के पीछे फंस गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल जेसीबी की मदद से कार को डंपर से बाहर निकाला गया। इस हादसे में 21 वर्षीय अंकित साहू, 19 वर्षीय तन्मय शर्मा और 30 वर्षीय जगदीश साहू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुलिस ने घायलों को बाहर निकालकर तुरंत नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया, जहां भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है।

डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने बताया कि “हादसे में डंपर चालक की लापरवाही भी एक बड़ी वजह रही है। उन्होंने कहा कि डंपर सड़क किनारे खड़ा था और वाहन चालक ने सावधानी नहीं बरती। इस मामले में डंपर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।” साथ ही एसपी ने आम जनता से अपील की है कि वाहन सड़क किनारे या हाईवे पर खड़ा न करें, ओवर स्पीडिंग से बचें और शराब पीकर वाहन न चलाएं।”