jhankar
ब्रेकिंग
स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिल, जनसुनवाई में पहुंच रही शिकायतों की भरमार आज का सुविचार - 9 सितंबर 2026 "जो समय को समझ लेता है, वह जीवन को समझ लेता है।" हरदा जिला अस्पताल में पति ने लगाए गंभीर आरोप, दर्द से चीखने-चिल्लाने का दावा; CMHO बोले—“बिना बेहोश ... आज 9 सितंबर 2026 को मध्य प्रदेश का मौसम - हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, देवास, खंडवा में भारी बारिश का ये... पॉलिटेक्निक में 39 खाली सीटों पर मिलेगा एडमिशन का मौका छोटी हरदा में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ ग्रामीण एकजुट, प्रशासन से कार्रवाई की मांग पिछले 3 दिन में सोना-चांदी के भाव की तुलना 19 सितंबर को इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' हरदा: रेलवे ट्रैक पर गोवंश बांधने के मामले में आरोपी केवलराम गिरफ्तार, जिला जज के निर्देश पर थाने के सामने लगी मोबाइल लोक अदालत, यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया

गडकरी के काफिले ने दिया कांग्रेसियों को चकमाः अधूरे फोरलेन और अवैध वसूली को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे थे

बैतूल। जिले में आज केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के काफिले के गुजरने को लेकर राजनीतिक गर्मी देखने को मिली। गडकरी का काफिला आज कुंडी टोल से होते हुए धपाड़ा की ओर गया। मंत्री के आने की सूचना मिलते ही कांग्रेस जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ता टोल प्लाजा पर पहुंच गए।

- Install Android App -

दरअसल कांग्रेस कार्यकर्ता बैतूल-इटारसी फोरलेन सड़क के अधूरे काम, कुंडी टोल पर जारी अवैध वसूली और खराब सड़कों को लेकर गडकरी को ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे। लेकिन जैसे ही गडकरी का काफिला टोल प्लाजा के करीब पहुंचा, वह बिना रुके साइड लेन से आगे निकल गया। काफिला निकल जाने के बाद कांग्रेसियों में भारी आक्रोश देखा गया। कार्यकर्ताओं ने नितिन गडकरी और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कुंडी टोल प्लाजा को प्रारंभ कराने में भाजपा नेताओं ने 50 लाख रुपये की अवैध वसूली की है। उन्होंने कहा कि बैतूल से नागपुर तक की सड़क कांग्रेस शासन में बनी थी जो आज भी चकाचक है, जबकि भाजपा शासन में बैतूल-इटारसी नेशनल हाईवे जगह-जगह गड्ढों से भरा पड़ा है। इसके बावजूद टोल की वसूली जारी है। कुल मिलाकर गडकरी का काफिला कांग्रेसियों के विरोध से बचकर आगे निकल गया।