jhankar
ब्रेकिंग
महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड... जल संसाधन विभाग की कार्यपालन यंत्री ने हंडिया शाखा नहर संभाग की नहरों का किया निरीक्षण मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में 9 प्रकरण दर्ज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण आज कैसा रहेगा मप्र का मौसम  औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, टैंकर के नीचे आने से युवक की मौत जन्मदिन पर केक नहीं, मां नर्मदा के घाट की सफाई कर दिया सेवा का संदेश आज 22- अक्टूबर - गुरुवार सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 

ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिए लाखों की ठगी करने वाला गिरोह पकड़ाया

देवास। ऑनलाइन गेमिंग एप के माध्यम से युवाओं को अधिक मुनाफे का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले संगठित गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। “ऑपरेशन साइबर” के तहत की गई इस बड़ी कार्रवाई में थाना हाटपीपल्या पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹50 हजार का मश्रूका बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोत के निर्देश पर जिले में ऑनलाइन सट्टा, जुआ एवं साइबर ठगी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यह कार्रवाई थाना प्रभारी हाटपीपल्या निरीक्षक दीपक यादव के नेतृत्व में की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी जाकिर पठान लंबे समय से ऑनलाइन गेमिंग एप के माध्यम से अवैध सट्टा संचालित कर रहा था। वह युवाओं को अधिक लाभ का झांसा देकर ऑनलाइन गेमिंग एप पर सट्टा खेलने के लिए प्रेरित करता था, जिससे कई युवक आर्थिक रूप से बर्बाद हो गए। इसी ऑनलाइन सट्टे में हुए भारी नुकसान के कारण नगर निवासी योगेश अग्रवाल द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला भी सामने आया है।

- Install Android App -

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे funrep.pro, mydgp.online और playrep.pro नामक वेबसाइट्स के माध्यम से 24 घंटे ऑनलाइन सट्टा संचालित करते थे। सट्टा खेलने वालों से विभिन्न बैंक खातों में पैसे जमा करवाकर उन्हें वेबसाइट की आईडी और पासवर्ड दिए जाते थे। जीत की राशि यूपीआई के माध्यम से दी जाती थी, जिसमें ठगी से प्राप्त रकम का उपयोग किया जाता था।

आरोपियों ने इंदौर निवासी राहुल चौरसिया से एजेंट आईडी प्राप्त कर हाटपीपल्या क्षेत्र में कई एजेंट तैयार किए थे। इन एजेंट आईडी के माध्यम से सैकड़ों युवाओं को ऑनलाइन गेमिंग एप के जाल में फंसाकर लाखों-करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की गई। पुलिस रिकॉर्ड में सामने आया है कि उक्त गेमिंग एप के विरुद्ध पूर्व में थाना कन्नौद, जिला खरगोन और क्राइम ब्रांच इंदौर में भी प्रकरण दर्ज हैं।

पुलिस ने इस मामले में कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें आईडी संचालक और एजेंट शामिल हैं। आरोपियों के पास से ₹50,000 नकद जब्त किया गया है। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और लेन-देन की जांच जारी है। पुलिस ने आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अपील की है कि वे ऑनलाइन गेमिंग और सट्टा एप्स से दूर रहें तथा किसी भी प्रकार की साइबर ठगी की सूचना तुरंत पुलिस को दें।