jhankar
ब्रेकिंग

हंडिया : घर-घर और पंडालों में गूंजे “गणपति बप्पा मोरया” – बप्पा के स्वागत में भक्ति का महापर्व शुरू

हंडिया। गणेश चतुर्थी पर्व की धूम आज घरों और सार्वजनिक पंडालों में देखने को मिली।विघ्नहर्ता श्री गणेश जी का स्वागत श्रद्धालुओं ने पूरे हर्ष और उत्साह के साथ किया।कहीं घर-घर में छोटे-छोटे गणपति जी की स्थापना की गई तो कहीं विशाल और आकर्षक पंडालों में बप्पा विराजे।

- Install Android App -

सजावट से जगमगाते पंडालों में भक्ति और उल्लास का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है।ढोल-ताशों और भजनों की गूंज के बीच गणपति बप्पा का स्वागत करते श्रद्धालुओं के चेहरे पर अपार श्रद्धा और खुशी झलक दिख रही थी।

बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी गणपति बप्पा की आराधना में लीन नजर आए।कई जगह भक्तों ने आकर्षक झांकियां सजाई, तो वहीं विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी शुरुआत होगी।भक्ति, उल्लास और संस्कृति का ये संगम आने वाले दस दिनों तक पूरे क्षेत्र में अलग ही माहौल बनाने वाला है।