jhankar
ब्रेकिंग
बकाया राजस्व वसूली के लिए राजस्व विभाग की कार्रवाई, 43 हजार रुपये की वसूली हेतु कुर्की प्रक्रिया की टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना में मिलेगा 1 लाख रूपये तक का ऋण बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत विशेष ग्राम सभा व जागरूकता गतिविधियों का हुआ आयोजन हंडिया में जन विश्वास शिविर, लापरवाह सचिव पर गिरी गाज,,,, जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर-एसपी ने किया बागरूल व हंडिया का भ्रमण मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत हंडिया में क्लस्टर स्तरीय संवाद शिविर आयोजित अधिकारों के साथ कर्तव्यों का बोध ही संविधान का सच्चा सम्मान : प्रकाश टांक किसानों की बिजली समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने बुलंद की आवाज,  आज का खास त्यौहार गणेश चतुर्थी गणाधिप संकष्टी चतुर्थी, विघ्नहर्ता गणेश की पूजा से खुलेंगे संकटों के... आज आया सोना-चांदी में जोरदार उछाल

Gaon Ki Beti Yojana: छात्राओं के लिए ‘गांव की बेटी योजना’ एवं ‘प्रतिभा किरण योजना’ में आवेदन सुविधा प्रारंभ

हरदा : उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित ‘Gaon Ki Beti Yojana’ एवं ‘प्रतिभा किरण योजना’ के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2023-24 में प्रवेशित छात्राओं के ऑनलाईन नवीन एवं नवीनीकरण आवेदन के लिए राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल 2.0 पर सुविधा प्रारंभ कर दी गई हैं। उच्च शिक्षा विभाग से संबद्ध विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में अध्ययनरत शैक्षणिक सत्र 2023-24 में प्रवेशित समस्त पात्र छात्राएं ‘गांव की बेटी योजना’ एवं ‘प्रतिभा किरण योजना’ के अंतर्गत ऑनलाईन आवेदन कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही तकनीकी एवं चिकित्सा शिक्षा के विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में अध्ययनरत शैक्षणिक सत्र 2023-24 में प्रवेशित समस्त पात्र छात्राऐं भी इन योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाईन आवेदन कर सकती हैं।