jhankar
ब्रेकिंग
आज का खास त्यौहार गणेश चतुर्थी गणाधिप संकष्टी चतुर्थी, विघ्नहर्ता गणेश की पूजा से खुलेंगे संकटों के... आज आया सोना-चांदी में जोरदार उछाल शादी की खुशियां मातम में बदलीं रात के अंधेरे में मौत बनकर आया खड़ा ट्रक गुना - अस्पताल में ही मची चीख-पुकार देश की नजर दिल्ली पर 30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा - क्या आएगा परिसीमन बिल.... ? आज मप्र में बढ़ेगी ठिठुरन, 4 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट आज का राशिफल: आज दिनांक 27/11/2026 को जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे 20.50 लाख रुपये के लेन-देन विवाद में शिकायतकर्ता ने पुलिसकर्मी और तथाकथित पत्रकार पर लगाए गंभीर आरोप हरदा में किसान संगठनों और विभागीय अधिकारियों की संयुक्त बैठक, किसानों से जुड़े मुद्दों पर हुआ मंथन

आज का खास त्यौहार गणेश चतुर्थी गणाधिप संकष्टी चतुर्थी, विघ्नहर्ता गणेश की पूजा से खुलेंगे संकटों के द्वार

मकड़ाई एक्सप्रेस 24। आज शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जा रहा है। यह मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी है। इस दिन भगवान गणेश के गणाधिप स्वरूप की पूजा होती है। मान्यता है कि इस व्रत से जीवन के सारे संकट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि मिलती है।

कब से कब तक है चतुर्थी तिथि…?

चतुर्थी तिथि आज सुबह 9:48 बजे से शुरू होकर कल 28 नवंबर सुबह 6:39 बजे तक रहेगी। व्रत आज ही रखा जाएगा, क्योंकि रात में चंद्रोदय के समय चतुर्थी तिथि रहेगी।

चंद्रोदय पर खुलेगा व्रत

- Install Android App -

भक्त दिनभर व्रत रखेंगे, शाम को गणेश जी की पूजा करेंगे। गणेश जी को दूर्वा, लाल फूल, सिंदूर, मोदक और तिल के लड्डू का भोग लगाएंगे। रात करीब 8:18 बजे चंद्रोदय होगा। इसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोला जाएगा।

आज सौभाग्य सुंदरी तीज और शुक्रवार लक्ष्मी पूजा भी

आज सौभाग्य सुंदरी तीज भी है। शुक्रवार होने के कारण माता लक्ष्मी की पूजा का भी विशेष महत्व है। शाम 5:24 बजे के बाद लक्ष्मी पूजा कर सकते हैं।

आज का शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:48 से दोपहर 12:30 बजे तक है। दोपहर 3:08 बजे से सर्वार्थ सिद्धि योग शुरू होगा, जो कल सुबह तक रहेगा। राहुकाल सुबह 10:50 से दोपहर 12:09 बजे तक है, इस दौरान शुभ काम से बचें।