jhankar
ब्रेकिंग
आज का खास त्यौहार गणेश चतुर्थी गणाधिप संकष्टी चतुर्थी, विघ्नहर्ता गणेश की पूजा से खुलेंगे संकटों के... आज आया सोना-चांदी में जोरदार उछाल शादी की खुशियां मातम में बदलीं रात के अंधेरे में मौत बनकर आया खड़ा ट्रक गुना - अस्पताल में ही मची चीख-पुकार देश की नजर दिल्ली पर 30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा - क्या आएगा परिसीमन बिल.... ? आज मप्र में बढ़ेगी ठिठुरन, 4 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट आज का राशिफल: आज दिनांक 27/11/2026 को जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे 20.50 लाख रुपये के लेन-देन विवाद में शिकायतकर्ता ने पुलिसकर्मी और तथाकथित पत्रकार पर लगाए गंभीर आरोप हरदा में किसान संगठनों और विभागीय अधिकारियों की संयुक्त बैठक, किसानों से जुड़े मुद्दों पर हुआ मंथन

रात के अंधेरे में मौत बनकर आया खड़ा ट्रक

अनूपपुर में लकड़ी से लदे ट्रक की टक्कर, चालक-खलासी की दर्दनाक मौत

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 अनूपपुर। हाईवे पर सड़क किनारे खड़ा एक ट्रक दो जिंदगियों के लिए मौत बन गया। अनूपपुर जिले में गुरुवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में लकड़ी से लदे ट्रक के चालक और उसके खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि दोनों के शव ट्रक के क्षतिग्रस्त केबिन में फंस गए, जिन्हें कटर से काटकर बाहर निकालना पड़ा।

तड़के 2 से 3 बजे के बीच हुआ हादसा

यह हादसा जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर कोतमा के पास नेशनल हाईवे-43 पर रात करीब 2 से 3 बजे के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि ओडिशा से लकड़ी भरकर एक ट्रक अनूपपुर की ओर आ रहा था। इसी दौरान सामने सड़क किनारे खड़ा दूसरा ट्रक चालक को नजर नहीं आया और तेज रफ्तार ट्रक सीधे उससे जा टकराया।

डीजल खत्म होने से किनारे खड़ा था ट्रक

पुलिस के अनुसार सड़क किनारे खड़ा ट्रक डीजल खत्म होने के कारण खड़ा था। रात के अंधेरे में पीछे से आ रहे ट्रक के चालक को खड़े वाहन का अंदाजा नहीं लगा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लकड़ी से लदे ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया और केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

- Install Android App -

चालक और खलासी की मौके पर ही मौत

हादसे में ट्रक चालक मोहम्मद शाहिद और उसके खलासी मोहम्मद सुल्तान की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों हापुड़, उत्तरप्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। टक्कर के बाद दोनों केबिन में फंस गए थे। सूचना मिलते ही कोतमा पुलिस मौके पर पहुंची।

कटर से काटकर निकाले गए शव

कोतमा थाना प्रभारी रत्नाभर शुक्ला ने बताया कि एक शव को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया, जबकि दूसरे शव को निकालने के लिए क्षतिग्रस्त केबिन को कटर से काटना पड़ा। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

पुलिस कर रही हादसे की जांच

पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। हादसा नींद, तेज रफ्तार या खड़े ट्रक पर रेडियम-रिफ्लेक्टर न होने के कारण हुआ, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने हाईवे पर रात में खड़े वाहनों के चालकों से अपील की है कि वाहन को सड़क से हटाकर खड़ा करें और पीछे इंडिकेटर, त्रिकोण और लाइट जरूर लगाएं, ताकि पीछे से आने वाले वाहन को समय पर चेतावनी मिल सके।