अब शादी सीजन में खरीदारों की जेब पर पड़ेगा असर
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। आज शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 की सुबह सराफा बाजार में सोना और चांदी दोनों में जोरदार तेजी देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी और निचले स्तर पर खरीदारी बढ़ने से घरेलू बाजार में भी भाव चढ़ गए हैं। एमसीएक्स पर सोना करीब 1,778 रुपये और चांदी करीब 6,310 रुपये महंगी होकर खुली है।
आज देश में सोने का भाव
आज देश में 24 कैरेट सोना करीब 1,24,960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है। 22 कैरेट सोना करीब 1,14,560 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना करीब 93,760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। बुलियन बाजार के अनुसार सुबह 24 कैरेट सोना 1,22,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर भी दर्ज किया गया है। शहर और ज्वेलर के हिसाब से भाव में थोड़ा अंतर हो सकता है।
आज इंदौर-भोपाल में सोने का भाव
इंदौर सराफा बाजार में आज सुबह 24 कैरेट सोना 1,28,774 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना 1,17,957 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 96,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बोला गया। इंदौर में सोना कैडबरी रवा नकद में 3,400 रुपये बढ़कर 1,28,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। भोपाल में भी भाव इंदौर के आसपास ही चल रहे हैं।
आज चांदी का भाव
चांदी में आज सबसे ज्यादा तेजी आई है। घरेलू बाजार में चांदी करीब 1,51,553 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही है। इंदौर में चांदी चौरसा 4,200 रुपये बढ़कर 1,51,200 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। चांदी टंच भी 1,51,200 रुपये और चांदी सिक्का 1,950 रुपये प्रति नग बोला गया है। वहीं रिटेल बाजार में चांदी 1,55,910 रुपये प्रति किलो तक भी बताई जा रही है।
अचानक क्यों बढ़े भाव….?
जानकारों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स पर सोना 2 प्रतिशत से ज्यादा और चांदी 6 से 8 प्रतिशत तक चढ़ी है। रुपये में गिरावट और शादी सीजन में मांग बढ़ने से भी भाव को सहारा मिला है। पिछले कुछ दिनों में आई भारी गिरावट के बाद निवेशकों ने निचले स्तर पर खरीदारी शुरू कर दी है।
खरीदार क्या रखें ध्यान…?
खरीदारी से पहले अपने शहर के सराफा बाजार से ताजा भाव जरूर पता करें। बताए गए भावों में मेकिंग चार्ज, वेस्टेज और 3 प्रतिशत जीएसटी शामिल नहीं है। ज्वेलरी लेते समय हॉलमार्क जरूर जांचें और पक्का बिल लें।
नोट: ये भाव सुबह के सराफा और बुलियन बाजार के संदर्भ भाव हैं। दिनभर में भाव में बदलाव हो सकता है।खरीददारी से पूर्व आनलाइन भाव देख लें।

