jhankar
ब्रेकिंग
आज का खास त्यौहार गणेश चतुर्थी गणाधिप संकष्टी चतुर्थी, विघ्नहर्ता गणेश की पूजा से खुलेंगे संकटों के... आज आया सोना-चांदी में जोरदार उछाल शादी की खुशियां मातम में बदलीं रात के अंधेरे में मौत बनकर आया खड़ा ट्रक गुना - अस्पताल में ही मची चीख-पुकार देश की नजर दिल्ली पर 30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा - क्या आएगा परिसीमन बिल.... ? आज मप्र में बढ़ेगी ठिठुरन, 4 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट आज का राशिफल: आज दिनांक 27/11/2026 को जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे 20.50 लाख रुपये के लेन-देन विवाद में शिकायतकर्ता ने पुलिसकर्मी और तथाकथित पत्रकार पर लगाए गंभीर आरोप हरदा में किसान संगठनों और विभागीय अधिकारियों की संयुक्त बैठक, किसानों से जुड़े मुद्दों पर हुआ मंथन

शादी की खुशियां मातम में बदलीं

कार्ड बांटकर लौट रहे दो भाइयों की सड़क हादसे में मौत, बाइक में लगी आग

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 डिंडोरी। शादी घर में खुशियों का माहौल था, कार्ड बंट रहे थे, तैयारियां चल रही थीं। लेकिन एक पल में सब कुछ मातम में बदल गया। जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर गुरुवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

देर रात हाईवे पर हुआ भयानक हादसा

यह हादसा गुरुवार रात करीब 11 बजे डिंडोरी के महावीर टोला के पास हुआ। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो युवक सामने से आ रही पिकअप से टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक दूर जाकर गिरे और बाइक के परखच्चे उड़ गए। टक्कर के तुरंत बाद बाइक में आग लग गई और वह देखते ही देखते पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

कार्ड बांटकर घर लौट रहे थे दोनों भाई

मृतकों की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के छिंद गांव निवासी महेंद्र विश्वकर्मा और विपिन विश्वकर्मा के रूप में हुई है। दोनों आपस में मामा-बुआ के लड़के बताए जा रहे हैं। दोनों बाइक क्रमांक एमपी 52 एमई 2005 से गाड़ासरई गए थे, जहां अपने मामा के लड़के दुर्गेश कुमार विश्वकर्मा की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे थे। दुर्गेश की शादी 30 नवंबर को होनी है, लेकिन उससे पहले ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

- Install Android App -

पिकअप से हुई थी आमने-सामने की टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 52 जीए 0983 डिंडोरी की ओर से गाड़ासरई की तरफ जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक अचानक बेकाबू हो गई और पिकअप से जा भिड़ी। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शुरू की जांच, गांव में शोक

सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ की जा रही है। हादसा कैसे हुआ, बाइक बेकाबू क्यों हुई, इसकी जांच की जा रही है।

इधर, हादसे की खबर मिलते ही छिंद और गाड़ासरई गांव में मातम छा गया। जिस घर में 30 नवंबर को बारात जाने वाली थी, वहां अब रोना-पीटना मचा हुआ है। परिजनों का कहना है कि दोनों भाई बहुत ही सीधे और मिलनसार थे।

रात में सफर में बरतें सावधानी

पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि रात में हाईवे पर वाहन धीरे चलाएं, हेलमेट जरूर लगाएं और ओवरटेक से बचें। एक छोटी सी लापरवाही पूरे परिवार की खुशियां छीन सकती है।