हरदा। जिला पंचायत के सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरदा नरोत्तम प्रसाद भार्गव एवं अपर कलेक्टर पुरुषोत्तम कुमार की अध्यक्षता में किसान संगठनों के पदाधिकारियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कृषि, बिजली, सिंचाई, पशुपालन, उद्यानिकी, सहकारिता, राजस्व, मंडी, आपूर्ति, विपणन संघ, कृषि विज्ञान केंद्र एवं नर्मदा घाटी परियोजना सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
इस दौरान किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। इनमें दिलीप गौर, सिद्धार्थ अग्रवाल, राजेंद्र घटेला, रोहित जाट, अखिलेश जाट, रामजीवन बास्ट एवं बसंत रायखेरे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में किसानों से जुड़े विभिन्न विषयों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ चर्चा की गई। किसान संगठनों के प्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित कर समस्याओं एवं संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

