jhankar
ब्रेकिंग
20.50 लाख रुपये के लेन-देन विवाद में शिकायतकर्ता ने पुलिसकर्मी और तथाकथित पत्रकार पर लगाए गंभीर आरोप हरदा में किसान संगठनों और विभागीय अधिकारियों की संयुक्त बैठक, किसानों से जुड़े मुद्दों पर हुआ मंथन सिद्धार्थ बिश्नोई के नेतृत्व में NSUI ने निकाली भव्य संविधान यात्रा संविधान दिवस पर फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित कर खिलाड़ियों ने नसे से दूर रहने का लिया संकल्प  युवाओं के लिए संविधान के मूल्यों को समझना आवश्यक, युवालय केंद्रों में मनाया गया संविधान दिवस जलकर वसूली हेतु 4 दिसम्बर से प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार लगेंगे विशेष शिविर 12 घंटे में हरदा पुलिस की बड़ी सफलता, खंडवा से सकुशल मिलीं दो नाबालिग बालिकाएं अवैध शराब तस्करी का फरार आरोपी गिरफ्तार, छीपाबड़ पुलिस ने मांदला से पकड़ा जिला जेल में बंदियों ने ली संविधान की शपथ भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण तथा न्यायालयीन कर्मचारीगणों द्वारा संविधान उद...

सिद्धार्थ बिश्नोई के नेतृत्व में NSUI ने निकाली भव्य संविधान यात्रा

नारायण टॉकीज से अंबेडकर चौक तक निकली यात्रा, संविधान के मूल्यों और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति दिया जागरूकता का संदेश

हरदा। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) हरदा द्वारा जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ बिश्नोई के नेतृत्व में भव्य संविधान यात्रा निकाली गई। यात्रा नारायण टॉकीज से प्रारंभ होकर अंबेडकर चौक पहुंची।

इसमें NSUI के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

- Install Android App -

यात्रा के दौरान संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को याद किया गया। साथ ही संविधान की प्रस्तावना में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ बिश्नोई ने कहा कि भारतीय संविधान केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों, सम्मान और समानता की गारंटी है। युवाओं को संविधान के महत्व को समझना चाहिए और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए जागरूक रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि NSUI छात्र हितों, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहेगी।