jhankar
ब्रेकिंग
20.50 लाख रुपये के लेन-देन विवाद में शिकायतकर्ता ने पुलिसकर्मी और तथाकथित पत्रकार पर लगाए गंभीर आरोप हरदा में किसान संगठनों और विभागीय अधिकारियों की संयुक्त बैठक, किसानों से जुड़े मुद्दों पर हुआ मंथन सिद्धार्थ बिश्नोई के नेतृत्व में NSUI ने निकाली भव्य संविधान यात्रा संविधान दिवस पर फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित कर खिलाड़ियों ने नसे से दूर रहने का लिया संकल्प  युवाओं के लिए संविधान के मूल्यों को समझना आवश्यक, युवालय केंद्रों में मनाया गया संविधान दिवस जलकर वसूली हेतु 4 दिसम्बर से प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार लगेंगे विशेष शिविर 12 घंटे में हरदा पुलिस की बड़ी सफलता, खंडवा से सकुशल मिलीं दो नाबालिग बालिकाएं अवैध शराब तस्करी का फरार आरोपी गिरफ्तार, छीपाबड़ पुलिस ने मांदला से पकड़ा जिला जेल में बंदियों ने ली संविधान की शपथ भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण तथा न्यायालयीन कर्मचारीगणों द्वारा संविधान उद...

भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण तथा न्यायालयीन कर्मचारीगणों द्वारा संविधान उद्देशिका की शपथ ग्रहण की

हरदा : मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर एवं प्रधान जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष अरविंद रघुवंशी के मार्गदर्शन में गुरूवार को जिला न्यायालय, हरदा एवं सेवा सदन युवालय हरदा में ’’भारतीय संविधान दिवस’’ के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदा द्वारा विधिक जागरूकता शिविर एवं संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया।

इस विशेष अवसर पर जिला न्यायालय में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद रघुवंशी ने कार्यक्रम में संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों पर प्रेरणादायक बातें बताई। उन्होंने संविधान की प्रस्तावना के महत्व पर प्रकाश डाला और उपस्थित सभी को संविधान के प्रति सम्मान बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर न्यायाधीशों और कर्मचारियों द्वारा संविधान के प्रस्तावित उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया गया और संविधान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की शपथ ली।

सेवा सदन युवालय, हरदा में आयोजित शिविर में उपस्थित जिला न्यायाधीश व सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,  सुरेश कुमार सूर्यवंशी ने ‘‘भारतीय संविधान दिवस 2026‘‘ के उपलक्ष्य में संविधान के महत्व के बारे में बताया।

- Install Android App -

उन्होने बच्चों एवं उपस्थित जनों को मौलिक अधिकार और कर्तव्यों के बारे में बताया, जो नागरिकों के अधिकारों और जिम्मेदारियों को परिभाषित करते हैं। मौलिक अधिकार, जैसे समानता का अधिकार, स्वतंत्रता का अधिकार, शोषण के विरुद्ध अधिकार आदि व्यक्ति के विकास के लिए आवश्यक हैं। वहीं, मौलिक कर्तव्य जैसे संविधान का पालन करना, राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रगान का सम्मान करना, देश की रक्षा करना, नागरिकों के सामाजिक और राष्ट्रीय दायित्व हैं।

जो कि जवाबदेही और मानवाधिकारों के प्रति वैश्विक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होने बताया कि किस प्रकार नागरिक विधिक सहायता प्राप्त कर सकते है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों से संवादात्मक चर्चा एवं प्रश्नोत्तर के माध्यम से विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा साथ ही किसी भी प्रकार के शोषण अथवा अनुचित व्यवहार की स्थिति में उचित माध्यम से शिकायत करने एवं सहायता प्राप्त करने के संबंध में जानकारी दी गई।

न्यायालय परिसर, हरदा में आयोजित कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सुधीर कुमार चौधरी, विशेष न्यायाधीश जयदीप सिंह, प्रथम अतिरिक्त जिला न्यायाधीश  निसार अहमद खान, द्वितीय अतिरिक्त जिला न्यायाधीश निमिष राजा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट लवकेश सिंह, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चन्द्रशेखर राठौर, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अमित मालवीय,

न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी एस.के. भदकारिया, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी प्रेमदीप शाह, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी चेतना रूसिया, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी संजीव राहंगडाले, अध्यक्ष जिला अधिवक्ता सं जगदीश विश्वकर्मा, सचिव शैलेन्द्र जोशी सहित अन्य अधिवक्तागण, लीगल एड डिफेंस काउंसिल्स, न्यायालयीन कर्मचारीगण व पैरालीगल वॉलेंटियर्स उपस्थित रहे।