jhankar
ब्रेकिंग
20.50 लाख रुपये के लेन-देन विवाद में शिकायतकर्ता ने पुलिसकर्मी और तथाकथित पत्रकार पर लगाए गंभीर आरोप हरदा में किसान संगठनों और विभागीय अधिकारियों की संयुक्त बैठक, किसानों से जुड़े मुद्दों पर हुआ मंथन सिद्धार्थ बिश्नोई के नेतृत्व में NSUI ने निकाली भव्य संविधान यात्रा संविधान दिवस पर फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित कर खिलाड़ियों ने नसे से दूर रहने का लिया संकल्प  युवाओं के लिए संविधान के मूल्यों को समझना आवश्यक, युवालय केंद्रों में मनाया गया संविधान दिवस जलकर वसूली हेतु 4 दिसम्बर से प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार लगेंगे विशेष शिविर 12 घंटे में हरदा पुलिस की बड़ी सफलता, खंडवा से सकुशल मिलीं दो नाबालिग बालिकाएं अवैध शराब तस्करी का फरार आरोपी गिरफ्तार, छीपाबड़ पुलिस ने मांदला से पकड़ा जिला जेल में बंदियों ने ली संविधान की शपथ भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण तथा न्यायालयीन कर्मचारीगणों द्वारा संविधान उद...

जिला जेल में बंदियों ने ली संविधान की शपथ

हरदा : संविधान दिवस के उपलक्ष्य में जिला जेल हरदा में बंदियों के बीच संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया तथा संविधान की शपथ दिलाई गई। हरदा से अधिवक्ता शेख मुईन अहमद और उनके साथियों ने जिला जेल पहुंचकर बंदियों को संविधान की अवधारण एवं इसके मूल्यों से अवगत कराया।

- Install Android App -

अपने वक्तव्य में अधिवक्ता शेख मुईन अहमद ने संविधान के मूल्यों एवं इसे बनाने के उद्देश्य तथा इसके निर्माण में आए उतार चढावों ओर इसके महत्व को समझाया।

जिला जेल उप अधीक्षक दिलीप सिंह ने बंदियों को संविधान के अनुरूप जीवन जीने तथा अच्छे नागरिक बनकर आपसी बंधुत्व को बढ़ाने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में अधिवक्ता हरिओम मालवीय, शरद चौहान, मंजू मोहे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार अधिवक्ता इरशाद खान ने किया। आयोजन के दौरान सभी जेल स्टाफ उपस्थित रहा।