30 वर्षीय आरोपी प्रदीप उर्फ गब्बर गिरफ्तार, न्यायालय से मिला एक दिन का पुलिस रिमांड
हरदा। अवैध शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को छीपाबड़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम मांदला में दबिश देकर आरोपी प्रदीप उर्फ गब्बर यादव (30), निवासी मांदला को विधिवत पंचों के समक्ष गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी थाना छीपाबड़ के अपराध क्रमांक 586/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के मामले में फरार था।
उसके गांव में मौजूद होने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पूछताछ के लिए एक दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त हुआ है।
इनकी रही भूमिका
कार्रवाई एसडीओपी खिरकिया अश्वनी कुमार के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी छीपाबड़ निरीक्षक संतोष सिंह चौहान के नेतृत्व में की गई। टीम में सहायक उपनिरीक्षक संजय सिंह ठाकुर और आरक्षक 19 उदयभान गुर्जर शामिल रहे।

