jhankar
ब्रेकिंग
20.50 लाख रुपये के लेन-देन विवाद में शिकायतकर्ता ने पुलिसकर्मी और तथाकथित पत्रकार पर लगाए गंभीर आरोप हरदा में किसान संगठनों और विभागीय अधिकारियों की संयुक्त बैठक, किसानों से जुड़े मुद्दों पर हुआ मंथन सिद्धार्थ बिश्नोई के नेतृत्व में NSUI ने निकाली भव्य संविधान यात्रा संविधान दिवस पर फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित कर खिलाड़ियों ने नसे से दूर रहने का लिया संकल्प  युवाओं के लिए संविधान के मूल्यों को समझना आवश्यक, युवालय केंद्रों में मनाया गया संविधान दिवस जलकर वसूली हेतु 4 दिसम्बर से प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार लगेंगे विशेष शिविर 12 घंटे में हरदा पुलिस की बड़ी सफलता, खंडवा से सकुशल मिलीं दो नाबालिग बालिकाएं अवैध शराब तस्करी का फरार आरोपी गिरफ्तार, छीपाबड़ पुलिस ने मांदला से पकड़ा जिला जेल में बंदियों ने ली संविधान की शपथ भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण तथा न्यायालयीन कर्मचारीगणों द्वारा संविधान उद...

12 घंटे में हरदा पुलिस की बड़ी सफलता, खंडवा से सकुशल मिलीं दो नाबालिग बालिकाएं

छीपाबड़ पुलिस ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और सीसीटीवी फुटेज खंगाले, साइबर सेल की मदद से दोनों को किया दस्तयाब

हरदा। छीपाबड़ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग बालिकाओं को महज 12 घंटे के भीतर खंडवा से सकुशल दस्तयाब कर लिया। दोनों बालिकाओं के लापता होने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल तलाश अभियान शुरू किया था।

पुलिस के अनुसार, 25 नवंबर 2026 को परिजनों ने थाने पहुंचकर अपनी नाबालिग बेटियों को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध क्रमांक 601/26 और 602/26 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

- Install Android App -

पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा एवं एसडीओपी खिरकिया अश्वनी कुमार के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित संभावित स्थानों पर तलाश की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साइबर सेल की तकनीकी सहायता से लगातार प्रयास करते हुए पुलिस ने दोनों बालिकाओं को 12 घंटे के भीतर खंडवा से सकुशल दस्तयाब कर लिया।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

कार्रवाई में एसडीओपी अश्वनी कुमार के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी छीपाबड़ निरीक्षक संतोष सिंह चौहान के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संतोष बामने, उपनिरीक्षक माया सरलाम, आरक्षक सौरभ राजपूत और महिला आरक्षक भागेश्वरी की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दोनों बालिकाओं को सकुशल बरामद कर लिया गया।