ब्रेकिंग
हंडिया: वन ग्राम जोगा में स्वास्थ्य शिविर संपन्न ! हरदा : खनिज विभाग ने रेत के अवैध परिवहन में शामिल डंपर और ट्रैक्टर किया जब्त हरदा: सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा गरबा उत्सव का हुआ आयोजन !  टिमरनी तिनका सामाजिक संस्था के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण रजत एवं कांस्... BJP के राज में मंडियों में किसानों का शोषण और खाद की हो रही काला बाजारी : हेमंत टाले  हरदा जिला कांग्रेस के नेतृत्व में महिलाओं की सुरक्षा के लिए भोपाल मे विशाल उपवास मे शामिल होंगे सैकड़... हरदा: 20 सूत्रीय मांगों को लेकर हरदा सरपंच संघ ने किया चक्काजाम, सीएम के नाम जिला प्रशासन को सौंपा ज... बाबा सिद्दीकी मर्डर केस के बाद अब सलमान खान को फिर मिली धमकी, बाबा सिद्दीकी से भी होगा बुरा हाल शरद पूर्णिमा पर सिद्धोदय सिद्धक्षेत्र नेमावर में आयोजित हुआ निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर, 450... Big news: खेत पर काम करने के दौरान ट्रैक्टर पलटा , पुत्र की दर्दनाक मौत, पिता गंभीर रूप से घायल, खार...

हरदा: सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा गरबा उत्सव का हुआ आयोजन ! 

हरदा – सर्व ब्राह्मण समाज महिला इकाई द्वारा गुरुवार को शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य में नगरपालिका गार्डन में एक दिवसीय गरबा उत्सव का आयोजन किया गया।इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष भारती कमेडिया,पार्षद अंजना पाराशर,योगमाया शर्मा,युवा समाजसेवी गोविंद व्यास,सर्व ब्राह्मण समाज के संरक्षक चंद्रकांत शुक्ला, अध्यक्ष सुनील तिवारी,आचार्य ओमप्रकाश पुरोहित,महामंत्री लोकेश शर्मा,बाविसा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष नवीन पांडे मंचसीन रहे।कार्यक्रम के दौरान एकल नृत्य,समूह नृत्य प्रस्तुत किए गए।कार्यक्रम में मां काली के रौद्र रूप की प्रस्तुति सराहनीय रही।वहीं बाविसा ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने भी सुंदर प्रस्तुति दी।इस दौरान लगभग 200 महिला सदस्यों ने 16 समूह नृत्य में अलग अलग गीतों पर प्रस्तुति दी।

- Install Android App -

महिला इकाई सचिव अदिति गुरु ने बताया कि सर्व ब्राह्मण महिला इकाई द्वारा प्रतिवर्षानुसार गरबा उत्सव का आयोजन कर माता का पूजन किया गया है,इस दौरान भारत की सांस्कृतिक झलक प्रस्तुत की गई है।कार्यक्रम का संचालन महिला इकाई अध्यक्ष विनीता राजोरिया ने किया।वहीं गरबा में शामिल प्रतिभागियों को ज्योति संदीप स्वामी की ओर से अतिथियों ने पुरस्कार वितरित किए।इस दौरान विनीता राजोरिया,अदिति गुरु,सुधा पुरोहित,अश्लेषा शुक्ला,कल्पना काशिव,हेमा शर्मा सहित समाजजन उपस्थित थे।