jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

Ghotala : एम्स में पांच करोड़ का घोटाला, वित्त विभाग के अधिकारियों ने की करोड़ों रुपयें की हेराफेरी

    नोटिस के दौरान नौकरी छोड़ने वाले डाक्टरो से ली गई राशि को एम्स के खाते में जमा ही नही की फाइनेंस एंड अकाउंट विभाग ने जमा किए गए डिमांड ड्राफ्ट को लेनदेन कर लौटाया और दबा ली रकम।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ;एम्स के फाइनेंस एंड अकाउंट विभाग में करोड़ो की हेराफेरी का मामला प्रकाश में आया है। गड़बडी की आशंका के चलते एम्स ने 3 सदस्यो की एक टीम गठित की जिन्होने पहली जांच में ही 30 लाख रुपये की हेराफेरी पकड़ी अब विगत 5 वर्षो के विभागीय दस्तावेजो की जांच की जायेगी।

- Install Android App -

मामला यह है कि एम्स में नौकरी छोड़ने से पहले डाक्टरों को नियमानुसार तीन महीने पहले आवेदन के माध्यम से प्रबंधन को इसकी सूचना देनी पड़ती है। जो डाक्टर इस अवधि को पूरा किए बिना यदि बीच में नौकरी छोड़ता है, तो उसे नोटिस पीरिएड के बचे दिनों में बनने वाले वेतन की राशि का भुगतान करना पड़ता है।

करोड़ों का घोटाला –

एम्स के बहुत से डाक्टरों ने नोटिस पीरिएड में नौकरी छोड़ी है। ऐसे में यहां के फाइनेंस एंड अकाउंट विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो प्रकार से खेल किया है। पहला, डाक्टरों से राशि लेकर नई रसीद के बदले तीन-चार वर्ष पुरानी रसीद दे दी और उस राशि को एम्स के खाते में जमा ही नहीं किया। दूसरा, जिन डाक्टरों ने डिमांड ड्राफ्ट जमा किया उन्हें कुछ समय बाद लेनदेन करके डिमांड ड्राफ्ट लौटा दिया और इस राशि का गबन कर लिया।