jhankar
ब्रेकिंग
ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण इंदौर में जहरीली गैस से हादसा: सीवर की सफाई के दौरान दम घुटने से 2 कर्मचारियों की मौत नर्मदापुरम में युवक-युवती का शव मिलने से सनसनी 3 मार्च को आसमान में ग्रहण का साया! इन 5 राशियों पर मंडरा रहा खतरा? खाटूश्याम जी के दरबार में दिखा अनोखा नजारा, पहली बार पंचमेवों से हुआ श्रृंगार होली से पहले घर के दरवाजे पर लगा दे ये 5 पौधे, रातों-रात बदल सकती है आपकी किस्मत Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 03 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे CM मोहन यादव ने किया होलिका दहन, प्रदेश में सबसे पहले महाकाल को गुलाल लगाकर किया गया शुरू हरदा में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, वनों की लकड़ी को कहें 'ना', गौकाष्ठ को कहें 'हाँ' हरदा : नरवाई प्रबंधन एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति पर समीक्षा बैठक आयोजित

छात्रा के दोस्त ने घर में घुसकर किया दुष्कर्म:  विडियो बनाकर ब्लेक मेल कर ऐंठे 22 लाख रूपये ! 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 ग्वालियर। लड़का और लड़की कि दोस्ती सीमित दायरे मे रहनी चाहिये जरुरत से ज्यादा विश्वास कई बार आत्मघाती हो जाता है। शहर कि एक छात्रा के दोस्त ने अपने भाई और दोस्त के साथ उसके घर मे दुष्कर्म किया और भाई दोस्त ने मोबाइल से उनका विडियो बनाकर छात्रा को धमकाया।

पूरी जानकारी विस्तार से

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहर के गोला का मंदिर इलाके मे 19 वर्षीय मूलत: भिंड जिले के गोरमी की निवासी है और उसके घर के पास ही लवकुश गुर्जर रहता है। लवकुश ने छात्रा से दोस्ती कर रोज फोन पर छात्रा से बात करने लगा। इधर छात्रा के परिजनों को पता लगा तो छात्रा को बुआ के घर भेज दिया।

- Install Android App -

घर में घुसकर किया दुष्कर्म बनाया वीडियो

छात्रा के ग्वालियर मे होने का पता लगते ही लवकुश भी ग्वालियर आ गया। उसने छात्रा तक गुपचुप मोबाइल पहुंचा दिया। छात्रा से बात करता रहा। एक दिन छात्रा घर पर अकेली थी, तभी लवकुश अपने भाई सचिन गुर्जर, दोस्त इंद्रजीत और वीरेंद्र गुर्जर के साथ घर पहुंच गया।छात्रा को जबरन कमरे में ले गया और धमकाकर दुष्कर्म किया। छात्रा ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। उसके भाई सचिन और इंद्रजीत ने वीडियो बना लिया।

वीडियो से किया ब्लैकमेल

आरोपी ने छात्रा को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रूपये कि मांग करने लगा। छात्रा ने फूफा के घर में रखे रुपए छिप-छिपकर आरोपियों को देने लगी। 22 लाख रुपए लेने के और रुपए की मांग की, तब छात्रा ने परिजनों को बताया। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और एफआइआर दर्ज कराई। आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।