jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

सप्ताह की शुरुआत में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट

नई दिल्ली। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सोना और चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली है। घरेलू बाजार एमसीएक्स से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स तक दोनों कीमती धातुओं में नरमी का रुख बना हुआ है। ऊंचे स्तरों से प्रॉफिट बुकिंग और वैश्विक संकेतों के बीच यह कमजोरी दर्ज की गई। घरेलू बाजार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के फरवरी वायदा की शुरुआत 31 रुपये की गिरावट के साथ 1,30,431 रुपए प्रति 10 ग्राम पर हुई, जबकि पिछला बंद भाव 1,30,462 रुपए था। इस समय यह और फिसलकर 1,30,340 रुपए पर कारोबार कर रहा था, जो 122 रुपये की गिरावट को दर्शाता है। दिन के दौरान सोने ने 1,30,509 रुपए का उच्च और 1,30,233 रुपए का निम्न स्तर छुआ। इस वर्ष सोने के वायदा भाव ने अब तक 1,31,699 रुपए का उच्चतम स्तर बनाया है। चांदी के मार्च वायदा की शुरुआत भी नरमी के साथ 1,81,900 रुपए पर हुई, जो पिछले बंद स्तर 1,83,408 रुपए की तुलना में 1,508 रुपये कम है।

- Install Android App -

कारोबार के दौरान चांदी और टूटकर 1,81,386 रुपए प्रति किलो पर आ गई, जिसमें 2,022 रुपये की गिरावट शामिल है। इस दौरान इसका उच्च स्तर 1,81,900 रुपए और निम्न स्तर 1,80,974 रुपए रहा। साल के दौरान चांदी ने 1,84,743 रुपए प्रति किलो का उच्च स्तर दर्ज किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स पर भी सोने और चांदी में कमजोरी बनी रही। सोना ‎विदेशी बाजार में 4,228.10 प्रति औंस पर खुला, जो पिछले बंद भाव 4,243 डॉलर से कम रहा। इस समय यह 4,239.30 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इस साल सोने का उच्चतम स्तर 4,398 डॉलर रहा है। दूसरी ओर, चांदी 58.76 डॉलर प्रति औंस पर खुली और गिरकर 58.38 डॉल्र पर पहुंच गई, जबकि इसका वार्षिक उच्च स्तर 59.61 डॉलर है।