jhankar
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर

सोना–चांदी के भाव में नरमी, शुरुआती तेजी के बाद दोनों में गिरावट

नई दिल्ली। सोना और चांदी के वायदा भाव में सप्ताह के पहले कारोबारी ‎दिन सोमवार को उतार-चढ़ाव के बीच नरमी देखने को मिली। घरेलू बाजार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने और चांदी दोनों की शुरुआत अलग-अलग रुख के साथ हुई, लेकिन बाद में दोनों धातुएं गिरावट के साथ कारोबार करती नजर आईं। एमसीएक्स पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 405 रुपये की गिरावट के साथ 1,46,850 रुपये पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 1,47,255 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय सोना करीब 1,013 रुपये टूटकर 1,46,242 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

- Install Android App -

कारोबार के दौरान इसने 1,49,250 रुपये का उच्च स्तर और 1,44,212 रुपये का निचला स्तर छुआ। वहीं चांदी के मई वायदा कॉन्ट्रैक्ट की शुरुआत 152 रुपये की तेजी के साथ 2,28,106 रुपये पर हुई, लेकिन बाद में इसमें गिरावट आ गई। खबर लिखे जाने के समय चांदी 754 रुपये टूटकर 2,27,200 रुपये पर कारोबार कर रही थी। दिन में इसने 2,28,786 रुपये का उच्च और 2,27,164 रुपये का निचला स्तर दर्ज किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कमजोरी का रुख देखने को मिला। कॉमेक्स पर सोना करीब 22.90 डॉलर गिरकर 4,469.60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 1.08 डॉलर की गिरावट के साथ 68.71 डॉलर प्रति औंस के आसपास बनी रही। विशेषज्ञों के अनुसार, ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली के चलते बाजार में यह गिरावट देखने को मिल रही है, जिसे एक सामान्य सुधार माना जा रहा है।