नई दिल्ली। घरेलू बाजार में बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में नरमी आई है। आज सुबह इन दोनो की ही कीमतें कम हुई हैं। आज सुबह घरेलू वायदा बाजार (एमसीएक्स) में सोना 67 रुपये नीचे आकर 98,629 रुपय प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं गत दिवस ने 24 कैरेट सोने का भाव 99,170 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट का 96,790, 20 कैरेट का 88,260 और 18 कैरेट का 80,330 प्रति 10 ग्राम तय किया था।
वित्तीय जानकारों के अनुसार डॉलर में मजबूती के कारण तरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की मांग प्रभावित हुई है। डॉलर के महंगा होने से सोना खरीदना कठिन हो जाता है। इसके अलावा निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व की पॉलिसी मीटिंग और चेयरमैन जेरोम पॉवेल के बयान का इंतजार कर रहे हैं, जिसके चलते बाजार में सतर्कता बनी हुई है। चांदी के दाम में गिरावट और भी ज्यादा देखने को मिली। एमसीएक्सा पर चांदी का वायदा भाव 555 रुपये गिरकर 1,10,790 प्रति किलो पर पहुंच गया। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने और चांदी के भाव में उथल-पुथल जारी जारी है। कॉमेक्स पर सोना 3,360.40 डॉलर प्रति औंस और स्पॉट गोल्ड 3,318.25 प्रति औंस पर रहा। इसके अलावा कॉमेथ्स पर चांदी $37.60 प्रति औंस पर रही।
इंदौर सर्राफा बाज़ार –
बुधवार को स्थानीय सराफा बाजार में व्यापार की मात्रा कम ही रही। दोनों ही मूल्यवान धातुओं में बाजार नरमी के रहे।
भाव इस प्रकार रहे :-
चॉंदी 113200
सोना 10 ग्राम 100200

