jhankar
ब्रेकिंग
नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1... हरदा: 1959 से एक ही दरबार, पूरा गांव एक! मां दुर्गा की अनूठी मिसाल

सोना 1,12,469 रुपए प्रति 10 ग्राम, चांदी 1,33,000 के पार

नई दिल्ली। घरेलू वायदा बाजार में गुरुवार को सोने-चांदी के भाव में मिला-जुला रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई, जबकि चांदी में शुरुआती गिरावट के बाद तेजी आई। एमसीएक्स पर अक्टूबर डिलीवरी वाला सोने का वायदा भाव 86 रुपए की गिरावट के साथ 1,12,469 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। बीते सप्ताह सोने ने 1,14,179 रुपए का उच्चतम स्तर भी छुआ था। वहीं दूसरी ओर, दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी की शुरुआत 1,000 रुपए की गिरावट के साथ 1,33,002 रुपए पर हुई। हालांकि बाद में इसमें मजबूती आई और यह 1,34,221 रुपए प्रति किलो पर कारोबार करती दिखी। चांदी ने दिन का उच्चतम स्तर 1,34,246 रुपए और न्यूनतम स्तर 1,33,000 रुपए छुआ। इस सप्ताह इसका उच्चतम स्तर 1,35,700 रुपए रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो कॉमेक्स पर सोना 3,768.30 डॉलर प्रति औंस पर खुला और मामूली तेजी के साथ 3,769.90 डॉलर र पहुंचा। वहीं चांदी 44.12 डॉलर पर खुलकर 44.23 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।

- Install Android App -

इंदौर में चांदी के भाव में नरमी
इंदौर,‌‌ 25 सितंबर (भाषा) स्थानीय सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को‌ चांदी के भाव में 2,800 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी आई। कारोबारियों के अनुसार औसत भाव इस प्रकार रहे:

सोना: 117000 रुपये प्रति 10 ग्राम।
चांदी: 140200 रुपये प्रति किलोग्राम।
चांदी सिक्का: 1400 रुपये प्रति नग।