jhankar
ब्रेकिंग
पुरुषोत्तम मास में संकट मोचन हनुमान मंदिर में अखंड रामायण आयोजित भीषण गर्मी से मप्र के कई जिलों में जल संकट गहराया, सूखे हैंडपंप-तालाब, लोग बूंद-बूंद को तरसे मध्य प्रदेश में अमृत योजना के 5000 करोड़ के प्रोजेक्ट अधूरे, 15 जिलों में 55% काम ही पूरा 19 मई 2026, मंगलवार - देश और मध्य प्रदेश का मौसम 19 मई 2026 को मंगलवार - पंचांग और राशिफल 19 मई 2026 मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें जो आज चर्चा मे है 19 मई मंगलवार को देश-विदेश की प्रमुख खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस के साथ हंडिया : नयापुरा में बिजली समस्याओं के समाधान के लिए लगा शिविर, 159 आवेदनों का मौके पर निराकरण! सम्पर्क अभियान के तहत 10 शिविरों का हुआ आयोजन नगरीय निकायों एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण हेतु प्रेषक नियुक्त

सोना 1.53 लाख के पार, चांदी फिर 2.5 लाख रुपए प्र‎ति ‎किलो

नई दिल्‍ली। सोने और चांदी के भाव में शुक्रवार को शुरुआत में सुबह के कारोबार में जोरदार तेजी देखने को मिली। घरेलू बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दोनों कीमती धातुओं ने बढ़त के साथ कारोबार शुरू किया। खबर लिखे जाने तक सोने के वायदा भाव 1,53,200 रुपए के करीब और चांदी के भाव 2,49,650 रुपए के आसपास कारोबार कर रहे थे, जबकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार कामेक्स पर भी समान सकारात्मक रुझान दिखा, जिससे निवेशकों के बीच उत्साह का माहौल है। एमसीएक्स पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट 149 रुपए की तेजी के साथ 1,53,301 प्रति दस ग्राम पर खुला, जबकि इसका पिछला बंद भाव 1,53,152 रुपए था।

- Install Android App -

दिन के दौरान इसने 1,53,301 रुपए का उच्च और 1,53,050 रुपए का निचला स्तर छुआ। उल्लेखनीय है कि इस साल सोने ने 1,80,779 रुपए प्रति दस ग्राम का रिकॉर्ड उच्च स्तर दर्ज किया था। वहीं एमसीएक्स पर चांदी के मई कॉन्ट्रैक्ट ने भी तेज शुरुआत की। यह 1,373 रुपए की मजबूत बढ़त के साथ 2,50,001 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुला। इसका पिछला बंद भाव 2,48,628 रुपए था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,062 रुपए की तेजी के साथ 2,49,680 रुपए पर कारोबार कर रहा था। दिन के कारोबार में इसने 2,50,086 रुपए का उच्चतम और 2,49,532 रुपए का निम्नतम स्तर दर्ज किया। चांदी ने इस साल 4,20,048 रुपए प्रति किलोग्राम का सर्वोच्च स्तर छुआ था। अंतर्राष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स पर भी सोने-चांदी के वायदा भाव में तेजी दर्ज की गई। कॉमेक्स पर सोना 4,811.80 डॉलर प्रति औंस पर खुला और खबर लिखे जाने तक 7.50 डॉलर की तेजी के साथ 4,815.80 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। इसका पिछला बंद भाव 4,808.30 डॉलर था। वहीं चांदी 78.66 डॉलर प्रति औंस पर खुली और 0.32 डॉलर की बढ़त के साथ 79.03 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। कॉमेक्स पर सोने ने इस साल 5,586.20 डॉलर और चांदी ने 121.79 डॉलर का सर्वोच्च स्तर छुआ है।