jhankar
ब्रेकिंग
पुरुषोत्तम मास में संकट मोचन हनुमान मंदिर में अखंड रामायण आयोजित भीषण गर्मी से मप्र के कई जिलों में जल संकट गहराया, सूखे हैंडपंप-तालाब, लोग बूंद-बूंद को तरसे मध्य प्रदेश में अमृत योजना के 5000 करोड़ के प्रोजेक्ट अधूरे, 15 जिलों में 55% काम ही पूरा 19 मई 2026, मंगलवार - देश और मध्य प्रदेश का मौसम 19 मई 2026 को मंगलवार - पंचांग और राशिफल 19 मई 2026 मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें जो आज चर्चा मे है 19 मई मंगलवार को देश-विदेश की प्रमुख खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस के साथ हंडिया : नयापुरा में बिजली समस्याओं के समाधान के लिए लगा शिविर, 159 आवेदनों का मौके पर निराकरण! सम्पर्क अभियान के तहत 10 शिविरों का हुआ आयोजन नगरीय निकायों एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण हेतु प्रेषक नियुक्त

Harda news: अंधे कत्ल का खुलासा: मामी से प्रेम प्रसंग प्यार में रुकावट पैदा करने वाले मामा को रास्ते से हटाने भांजे ने अपने दोस्त के साथ रची हत्या की साजिश, हथौड़े से बार कर उतारा मौत के घाट !!

हरदा। 15 अप्रैल को कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में एक सड़क किनारे मिली संदिग्ध लाश के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।

इस अंधे कत्ल को लेकर हत्या और एक्सीडेंट की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन पुलिस ने इस अंधेकत्ल का पर्दाफाश कर दिया।

आरोपी मृतक का भांजा ही निकला।मामी से अवैध संबंध के चलते प्यार में रुकावट पैदा करने वाले मामा को मौत के घाट उतार दिया।

आज स्थानीय पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस वार्ता में हरदा पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया।

पुलिस ने बताया कि

दिनांक 15.04.2026 को मृतक के पुत्र कन्हैया गाठे (उम्र 18 वर्ष, निवासी रन्हाईकला) द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि कुछ लोगों ने सूचना दी कि उनके पिता विश्राम गाठे का मुकेश दोगने के खलिहान के गेट के सामने एक्सीडेंट हो गया है और वे घायल अवस्था में पड़े हैं।

सूचना पर मौके पर पहुंचकर देखा गया कि विश्राम गाठे के सिर, दाहिनी आंख एवं मुंह पर गंभीर चोटें थीं और खून बह रहा था। उन्हें तत्काल डायल 112 के माध्यम से जिला अस्पताल हरदा ले जाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

 

रिपोर्ट पर मर्ग क्रमांक 20/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।

जांच के दौरान पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर से प्राप्त जानकारी में स्पष्ट हुआ कि मृतक को आई चोटें एक्सीडेंट से नहीं हो सकतीं। इसके बाद मृतक के गांव से घटना स्थल तक एवं अन्य स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तथा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया।

 

- Install Android App -

जांच में सामने आया कि दिनांक 14.04.2026 की रात मृतक के भांजे अजय बिल्लौरे को एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से आते-जाते देखा गया था। साथ ही यह तथ्य भी सामने आया कि मृतक की पत्नी क्षमाबाई का अजय बिल्लौरे से पूर्व में संबंध था और उसका घर में आना-जाना भी रहता था। मृतक के पुत्र द्वारा भी अपने कथन में उक्त बातों की पुष्टि की गई।

उक्त तथ्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया अपराध धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी अजय बिल्लौरे (उम्र 26 वर्ष, निवासी सामरधा मोहल्ला, ग्राम सोडलपुर, थाना टिमरनी) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

उसने बताया कि उसका अपनी मामी क्षमाबाई से पिछले 6 वर्षों से संबंध था। इस बात से नाराज होकर मृतक विश्राम गाठे उसकी मामी के साथ मारपीट करते थे और उसे घर से बाहर जाने नहीं देते थे।

इसी कारण अजय बिल्लौरे ने अपने साथी सचिन निषोद (उम्र 23 वर्ष, निवासी कान्हा बाबा चौक, सोडलपुर, थाना टिमरनी) के साथ मिलकर 14.04.2026 को हत्या की योजना बनाई।

रात करीब 8 बजे दोनों मोटरसाइकिल से रन्हाईकला पहुंचे और क्षमाबाई के फोन का इंतजार करने लगे। रात करीब 11 बजे फोन आने पर सूचना मिली कि विश्राम गाठे खलिहान की रखवाली के लिए निकले हैं।

इसके बाद दोनों आरोपियों ने मोटरसाइकिल से मृतक का पीछा किया। जैसे ही मृतक ने मुकेश दोगने के खलिहान के सामने मोटरसाइकिल रोकी, सचिन निषोद ने उन्हें पकड़ लिया और अजय बिल्लौरे ने लोहे के हथौड़े से सिर पर कई वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गए।

प्रकरण में दोनों आरोपियों अजय बिल्लौरे एवं सचिन निषोद को दिनांक 16.04.2026 को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपियों को पकड़ने में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका।

आरोपियों की पतारसी एवं गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक संतोष रघुवंशी, उपनिरीक्षक सोहन सिंह राजपूत, आरक्षक प्रदीप मालवीय, आरक्षक वीरेन्द्र राजपूत, आरक्षक सजन एवं आरक्षक शैलेन्द्र आरक्षक कमलेश परिहार साइबर सेल हरदा का विशेष योगदान रहा।