jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में कृषि उपज मंडी के पास कार में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू; गैस सिलेंडर मिलने से मची अफ... मध्य प्रदेश में सोना-चांदी के भाव अपडेट: सोने में गिरावट, चांदी के दाम में भी नरमी जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 15 अक्टूबर को, रबी सिंचाई पर होगी चर्चा जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए जिला स्तरीय चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित टिमरनी में गांधी चौक के अस्तित्व को लेकर विवाद, कांग्रेस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन आशा सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक संपन्न, सुरक्षित मातृत्व पर जोर सिराली और खिरकिया क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ 4 प्रकरण दर्ज शासकीय पॉलीटेक्निक हरदा में गूलकाई एआई सॉल्यूशंस का कैंपस ड्राइव आयोजित स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन पुनः आमंत्रित रानापुर में अघोषित बिजली कटौती का मुद्दा गरमाया, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग से की चर्चा

सोने में गिरावट, चांदी की कीमतों में बढ़त

नई ‎दिल्ली। घरेलू वायदा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी की कीमतों में हल्की बढ़त देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह 3 अक्टूबर की एक्सपायरी वाला सोना 0.15 फीसदी गिरकर 99,157 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इसके पीछे कमजोर स्पॉट डिमांड, डॉलर की मजबूती और फेडरल रिजर्व चेयरमैन जेरोम पॉवेल के शुक्रवार को होने वाले जैक्सन हॉल भाषण से पहले निवेशकों की सतर्कता को वजह माना जा रहा है। वहीं एमसीएक्स पर 5 सितंबर एक्सपायरी वाली चांदी 0.19 फीसदी की तेजी के साथ 1,12,764 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। बुलियन मार्केट में भी इसी प्रकार के भाव देखे गए। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोना 98,950 और 22 कैरेट सोना 96,570 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। प्रमुख शहरों में भी हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 98,970 प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,12,880 प्रति किलो बिक रही है। मुंबई में सोना 99,150 और चांदी 1,13,080 प्रति किलो रही। जयपुर और चेन्नई जैसे शहरों में भी इसी प्रकार के भाव दर्ज किए गए।