jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

सोने का भाव 1.19 लाख के पार, चांदी लगभग 1.45 लाख रुपए

नई ‎दिल्ली। सोने-चांदी के वायदा भाव में बुधवार के कारोबारी ‎दिन सुधार देखने को मिल रहा है। दोनों के भाव बुधवार को घरेलू बाजार में तेजी के साथ खुले। घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,19,850 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,45,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव गिरावट, जबकि चांदी के तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रेक्ट एक रुपये की तेजी के साथ 1,19,647 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,19,646 रुपये था। इस समय यह 220 रुपये की तेजी के साथ 1,19,866 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,19,890 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,19,619 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,31,699 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था। चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रेक्ट 419 रुपये की तेजी के साथ 1,44,761 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,44,342 रुपये था। इस समय यह 702 रुपये की तेजी के साथ 1,45,044 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,45,044 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,45,649 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,69,200 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा कारोबार में सुस्ती और चांदी में तेजी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोना 3,967.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 3,983.10 डॉलर प्रति औंस था। इस समय यह 4.50 डॉलर की गिरावट साथ 3,978.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 4,398 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव 47.13 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला बंद भाव 47.32 डॉलर था। इस समय यह 0.10 डॉलर की तेजी के साथ 47.42 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव 53.76 डॉलर का उच्च स्तर छू चुके हैं।