jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया... राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत उपनिर्वाचन कार्यक्रम घोषित माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं दिल्ली में 47 KM तक चलती बस में नाबालिग से दरिंदगी, राहुल गांधी ने उठाए सरकार पर सवाल

होंडा ने पेश की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी ‘होंडा 0 ए’

तोक्यो। जापान की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी होंडा मोटर कंपनी लिमिटेड ने अपनी अगली पीढ़ी की इलेक्ट्रिक कार ‘होंडा 0 ए’ (अल्फा) का जापान मोबिलिटी शो 2025 में अनावरण किया। यह कार एसयूवी के रूप में विकसित की गई है, जिसे शहरी और प्राकृतिक दोनों तरह के वातावरण में चलाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। कंपनी ने बताया कि यह मॉडल 2027 से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसके साथ ही, ‘होंडा 0 ए’ होंडा का भारत में पहला बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन (बीईवी) होगा। वैश्विक स्तर पर इसे मुख्य रूप से जापान और भारत में बेचा जाएगा। ‘होंडा 0 ए’ को होंडा 0 श्रृंखला का हिस्सा बनाया गया है। इससे पहले इस श्रृंखला में ‘होंडा 0 सैलून’ और ‘होंडा 0 एसयूवी’ शामिल हैं। होंडा का लक्ष्य 2050 तक कार्बन तटस्थता हासिल करना है और यह श्रृंखला इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। होंडा का मानना है कि इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लंबे समय तक बढ़ती रहेगी। कंपनी ने भारत में अगले कुछ वर्षों में कई नए इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च करने की योजना भी बनाई है।