jhankar
ब्रेकिंग
MP OBC Reservation Update: सुप्रीम कोर्ट ने जबलपुर हाई कोर्ट को स मामला, 13% अतिरिक्त आरक्षण पर रोक ... Weather Update: मध्य प्रदेश में अगले 4 दिनों तक बना रहेगा बादलों का डेरा, दक्षिण राज्यों में बारिश क... Big news : लाउडस्पीकर से आरती को लेकर दो पक्षो में विवाद,दुर्गा मंदिर की ग्रिल तोड़ी एमपी में अगले 24 घंटे में बारिश-आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट विधानसभा में मर्यादा तार-तार, विजयवर्गीय व सिंघार ने खोया आपा, औकात दिखाने पर अड़े सिहोरा में मंदिर में तोड़फोड़ के बाद तनाव, दो पक्ष आमने-सामने, पथराव के बाद भारी पुलिस बल तैनात दो साल में 128 प्रोजेक्ट पूरे करने का टारगेट, सिंहस्थ तैयारी में खर्च होंगे 3,000 करोड़ वर्षा और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के हित में तत्पर है सरकार: कृषि मंत्री कंषाना Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 20 फरवरी 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में हरदा में प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन हुआ इसमें अलग-...

सोने के भाव में ‎गिरावट, चांदी भी ‎फिसली

नई दिल्ली। सप्ताह की शुरुआत के साथ ही सोने और चांदी के वायदा कारोबार में कमजोरी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोमवार को सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 896 रुपये की गिरावट के साथ 1,54,999 रुपये पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 1,55,895 रुपये था। ‎इस समय सोना 1,038 रुपये की गिरावट के साथ 1,54,867 रुपये पर कारोबार कर रहा था। कारोबार के दौरान इसने 1,55,100 रुपये का उच्च और 1,54,717 रुपये का निचला स्तर छुआ। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने सोना 1,80,779 रुपये के सर्वोच्च स्तर तक पहुंचा था। चांदी के वायदा भाव में भी शुरुआत से ही दबाव दिखा। एमसीएक्स पर मार्च कॉन्ट्रैक्ट 5,871 रुपये टूटकर 2,38,489 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,44,360 रुपये था। इस समय चांदी 7,553 रुपये की गिरावट के साथ 2,36,807 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी। दिन में इसने 2,38,489 रुपये का उच्च और 2,36,100 रुपये का निचला स्तर बनाया। इस साल चांदी 4,20,048 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच चुकी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी नरमी का रुख रहा। कॉमेक्स पर सोना 5,050 डॉलर प्रति औंस पर खुला और बाद में 21.60 डॉलर गिरकर 5,024.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। इस वर्ष सोना 5,586.20 डॉलर के उच्चतम स्तर तक जा चुका है। वहीं चांदी 77.55 डॉलर पर खुली और 1.69 डॉलर की गिरावट के साथ 76.27 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती नजर आई। इस साल इसका उच्चतम स्तर 121.79 डॉलर प्रति औंस रहा है। कुल मिलाकर बाजार में फिलहाल मुनाफावसूली का असर दिखाई दे रहा है।