jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी ने दिखाया मजबूत प्रदर्शन

नई ‎दिल्ली। भारत में सोने की कीमतें हाल के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद अब गिरावट दिखा रही हैं। बीते एक हफ्ते में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में 1,200 रुपए और 100 ग्राम सोने की कीमत में 12,000 रुपए की कमी आई है। फिलहाल 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,34,180 रुपए और 100 ग्राम 13,41,700 रुपए पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमत क्रमशः 1,23,000 रुपए और 1,00,630 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। दिसंबर माह की बात करें तो सोने की कीमतों में अब तक लगभग 3 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बाजार के जानकारों का अनुमान है कि शॉर्ट टर्म में सोने की कीमत 1,31,500 से 1,34,000 रुपए प्रति 10 ग्राम की रेंज में बनी रह सकती है। ऐसे में क्रिसमस वीक के दौरान सोना नए रिकॉर्ड स्तर तक नहीं पहुंच सकता। चांदी की कीमतों में भी हल्की गिरावट आई है। एक किलोग्राम चांदी का भाव 2,09,000 रुपए है, जो 18 दिसंबर को बने ऑल टाइम हाई 2,11,000 रुपए से 3,000 रुपए कम है। वहीं, 100 ग्राम चांदी 20,900 रुपए और 10 ग्राम 2,090 रुपए पर बिक रही है। दिसंबर में चांदी ने सोने की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है और अब तक लगभग 11 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है। दिल्ली, जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोना 13,433 रुपए प्रति ग्राम पर है। मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद में 24 कैरेट सोना 13,418 रुपए और दक्षिण भारत के शहरों जैसे चेन्नई, कोयंबटूर व मदुरै में 13,528 रुपए प्रति ग्राम पर कारोबार हो रहा है।