jhankar
ब्रेकिंग
मूंग खरीदी पर बड़ा अपडेट: कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखा प... राष्ट्रीय सुरक्षा कानून 1980: NSA क्या है और आम जनता को क्यों जानना जरूरी है....? वृद्धा पेंशन नहीं मिलने से परेशान बुजुर्ग, एसडीएम विजय राय के कार्यालय पहुंची वृद्धा,पेंशन की राह दे... बदहाल सड़कों को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष स्वदेश शर्मा ठेकेदार द्वा... अवैध खनन रोकने के लिए हरदा प्रशासन का नया प्लान, सोलर CCTV से होगी चौबीसों घंटे निगरानी मृत्यु के बाद भी दो लोगों की जिंदगी रोशन कर गए प्रभात तिवारी, : नेत्रदान से दिया मानवता का संदेश मकड़ाई गांव में गाय से क्रूरता का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत ! मौके से मिला रुमाल - जांच की... हरदा: जनपद पंचायत हरदा के सब इंजीनियर का होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला, पुलिस जांच में ... मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच...

यूके में नई ट्रैकर 400 बाइक लॉन्च

नई दिल्ली। अपनी 400सीसी रेंज को और मजबूत करते हुए ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स ने यूके में नई ट्रैकर 400 लॉन्च कर दी है। यूके में इसकी बुकिंग रिफंडेबल राशि पर शुरू हो चुकी है। ट्रैकर 400 का डिजाइन इसे बाकी 400सीसी बाइक्स से अलग बनाता है। गोल हेडलैंप, फ्लैट सीट लाइन, चौड़ा हैंडलबार, कम बॉडीवर्क और ऊपर की ओर उठा हुआ एग्जॉस्ट इसे एक क्लासिक लेकिन स्पोर्टी लुक देते हैं। बाइक को एल्युमिनियम सिल्वर, रेसिंग येलो और फैंटम ब्लैक जैसे तीन रंगों में उतारा गया है।

- Install Android App -

इंजन की बात करें तो ट्रैकर 400 में 398सीसी का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 42 पीएस की पावर और 37.5 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिप-असिस्ट क्लच के साथ जोड़ा गया है। यह सेटअप बाइक को फ्री-रेविंग और अग्रेसिव राइडिंग कैरेक्टर देता है। फीचर्स के तौर पर इसमें डुअल-चैनल एबीएस, स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल, ऑल-एलईडी लाइटिंग और आधुनिक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।

173 किलोग्राम वजन, 13 लीटर फ्यूल टैंक और करीब 28 किमी प्रति लीटर माइलेज के साथ ट्रायम्फ ट्रैकर 400 350-450सीसी सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प के रूप में सामने आई है। खास फ्लैट-ट्रैक रेसिंग से प्रेरित डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के साथ यह बाइक उन राइडर्स के लिए पेश की गई है, जो स्टाइल के साथ लंबी और आरामदायक राइड चाहते हैं।