jhankar
ब्रेकिंग
आज दिनांक 30 जुलाई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे हरदा: सांप के काटने से 12 वर्षीय बालक की मौत, जहरीला पदार्थ खाने से युवक ने भी गंवाई जान किसान आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला: मूंग खरीदी 25% से बढ़ाकर 60%, ई-टोकन व्यवस्था फिलहाल स्थगित हरदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो बाइक चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में प्रवेश के लिये 31 जुलाई तक करें आवेदन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान से जनसंवाद और सुशासन को मिलेगा नया आयाम पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में संभाग स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न छीपाबड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 708 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार पिछले 24 घंटों में जिले में 5.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज बलराम कृषि महोत्सव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने सौंपी अधिकारियों को जिम्मेदारियां

2026 में जल्द लांच होगा होंडा सिटी का नया फेसलिफ्ट

नई दिल्ली। साल 2026 की दूसरी छमाही में होंडा सिटी का नया फेसलिफ्ट लॉन्च हो सकता है। मौजूदा पांचवीं पीढ़ी की होंडा सिटी को 2020 में लॉन्च किया गया था और 2023 में इसका पहला फेसलिफ्ट आया था। 2026 में आने वाला यह फेसलिफ्ट मॉडल असल में 2028 में लॉन्च होने वाली छठी पीढ़ी की होंडा सिटी से पहले एक अस्थायी अपडेट होगा, ताकि मिडसाइज सेडान सेगमेंट में इसकी ताजगी बनी रहे। माना जा रहा है कि इस फेसलिफ्ट में सबसे बड़े बदलाव एक्सटीरियर डिजाइन में देखने को मिलेंगे। फ्रंट ग्रिल, बंपर, हेडलाइट्स, टेललाइट्स और अलॉय व्हील्स में बदलाव कर कार को ज्यादा मॉडर्न लुक दिया जा सकता है। इंटीरियर में बड़े बदलाव की संभावना कम है, लेकिन नए ट्रिम, बदली हुई अपहोल्स्ट्री और कुछ नए फीचर्स जोड़े जा सकते हैं।

- Install Android App -

चर्चा है कि इसमें ऑप्शनल 360-डिग्री कैमरा भी दिया जा सकता है। हालांकि केबिन लेआउट और मौजूदा फीचर लिस्ट को लगभग पहले जैसा ही रखा जाएगा। मैकेनिकल तौर पर 2026 होंडा सिटी फेसलिफ्ट में कोई बदलाव नहीं होगा। इसमें मौजूदा 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 121एचपी की पावर और 145एनएम का टॉर्क देता है।