jhankar
ब्रेकिंग
नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में प्रवेश के लिये 31 जुलाई तक करें आवेदन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान से जनसंवाद और सुशासन को मिलेगा नया आयाम पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में संभाग स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न छीपाबड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 708 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार पिछले 24 घंटों में जिले में 5.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज बलराम कृषि महोत्सव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने सौंपी अधिकारियों को जिम्मेदारियां माहवारी स्वच्छता जागरूकता संवाद कार्यक्रम सम्पन्न सोनतलाई में मोबाइल नेटवर्क बदहाल, महंगा रिचार्ज फिर भी नहीं मिल रही इंटरनेट सुविधा CJP संस्थापक अभिजीत दिपके की सरकार को चेतावनी, बोले- छात्रों पर कार्रवाई नहीं रुकी तो फिर होगा देशव्... दिल्ली लक्ष्मी योजना: हर महीने मिलेंगे ₹2500, 1 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन - जानें पात्रता और जरूरी द...

छीपाबड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 708 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

हरदा। जिले में चलाए जा रहे “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत छीपाबड़ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ (गांजा) की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शशांक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा तथा एसडीओपी खिरकिया रॉबर्ट गिरवाल के निर्देशन में की गई।

पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक जंगल के रास्ते ग्राम मोरगढ़ी की ओर गांजा लेकर बिक्री के उद्देश्य से आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम अर्जुन पिता सुरेश चौहान (27 वर्ष), निवासी ग्राम मोरगढ़ी बताया।

- Install Android App -

तलाशी के दौरान आरोपी के पास रखी थैली से 708 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 9,000 रुपये बताई गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 365/26 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह चौहान सहित थाना छीपाबड़ की पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।