jhankar
ब्रेकिंग
नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में प्रवेश के लिये 31 जुलाई तक करें आवेदन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान से जनसंवाद और सुशासन को मिलेगा नया आयाम पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में संभाग स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न छीपाबड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 708 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार पिछले 24 घंटों में जिले में 5.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज बलराम कृषि महोत्सव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने सौंपी अधिकारियों को जिम्मेदारियां माहवारी स्वच्छता जागरूकता संवाद कार्यक्रम सम्पन्न सोनतलाई में मोबाइल नेटवर्क बदहाल, महंगा रिचार्ज फिर भी नहीं मिल रही इंटरनेट सुविधा CJP संस्थापक अभिजीत दिपके की सरकार को चेतावनी, बोले- छात्रों पर कार्रवाई नहीं रुकी तो फिर होगा देशव्... दिल्ली लक्ष्मी योजना: हर महीने मिलेंगे ₹2500, 1 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन - जानें पात्रता और जरूरी द...

नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में प्रवेश के लिये 31 जुलाई तक करें आवेदन

हरदा : पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा की कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिये निःशुल्क पंजीयन प्रारम्भ हो चुके हैं। प्राचार्य पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा ने बताया कि यह प्रवेश परीक्षा 28 नवम्बर 2026 को आयोजित होगी। इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिये ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित है। अंतिम तिथि के बाद आवेदन में किसी भी प्रकार के सुधार के लिये पोर्टल 2 दिवस तक चालू रहेगा।

- Install Android App -

विद्यार्थी 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होने बताया कि प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने के लिये विद्यार्थी की जन्म तिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होना चाहिए। आवेदक हरदा जिले का मूल निवासी होना चाहिए तथा हरदा जिले के किसी शासकीय या अर्द्धशासकीय अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालय में सत्र 2026-27 में कक्षा 5 वीं में पूरे सत्र में अध्ययनरत हो।

उन्होने बताया कि नवोदय विद्यालय की कक्षा छठवीं में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी या उनके पालक स्कूल में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए लिंक http://navodaya.gov.in अथवा https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ के माध्यम से अपना पंजीयन करा सकते हैं।