jhankar
ब्रेकिंग
हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान

सोनतलाई में मोबाइल नेटवर्क बदहाल, महंगा रिचार्ज फिर भी नहीं मिल रही इंटरनेट सुविधा

हरदा/सोनतलाई। डिजिटल दौर में जहां हर काम इंटरनेट पर निर्भर होता जा रहा है।

वहीं हरदा जिले के सोनतलाई गांव के ग्रामीण आज भी खराब मोबाइल नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार महंगे होते रिचार्ज के बावजूद उन्हें न तो बेहतर इंटरनेट मिल रहा है और न ही मोबाइल नेटवर्क की पर्याप्त सुविधा।

ग्रामीणों के अनुसार गांव में आईडिया (Vi) का टावर होने के बावजूद इंटरनेट की गति इतनी धीमी है कि 2जी जैसी स्पीड भी नहीं मिल पाती। वहीं जियो के उपभोक्ताओं को भी गांव में नेटवर्क कवरेज नहीं मिलती। बताया गया कि जियो के टावर बिछौला (करीब 4 किमी) और पाचतलाई (करीब 5 किमी) में लगे हैं, लेकिन उनका सिग्नल सोनतलाई तक प्रभावी रूप से नहीं पहुंचता।

- Install Android App -

ग्रामीणों का कहना है कि ऑनलाइन पढ़ाई, सरकारी सेवाएं, बैंकिंग, डिजिटल भुगतान और अन्य जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कई बार फोन पर बातचीत तक ठीक से नहीं हो पाती, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने दूरसंचार कंपनियों और संबंधित विभाग से मांग की है कि सोनतलाई गांव में नेटवर्क की तकनीकी जांच कर कवरेज और इंटरनेट सेवा में जल्द सुधार किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को महंगे रिचार्ज का उचित लाभ मिल सके।

टावर की समस्या के चलते गोविन्द जाट, हेमराज जाट,संदीप जाट,रामबिलास जाट,विनोद राठौर,विशाल राठौर,केलाश ठाकुर,संदीप माली,रोहित राठौर,तेजाराम बैडा के साथ साथ कई लोग परेशान है।