हरदा : पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारुवा में नवोदय विद्यालय समिति के निर्देशानुसार 27 से 29 जुलाई तक क्षेत्र स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की गयी। इस प्रतियोगिता में नवोदय विद्यालय समिति के 5 संकुलों में से खिलाडियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चयन कर 14, 17 तथा 19 वर्ष आयु वर्ग
की 5 क्षेत्र स्तरीय टीमें भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, कटनी, जबलपुर क्षेत्र से तैयार की गयी। प्रत्येक टीम से तीनों आयु वर्ग से चयनित 10-10 खिलाडियों कुल 150 खिलाड़ियों ने अपने 12 मार्ग रक्षक शिक्षकों के साथ 26 जुलाई को विद्यालय में उपस्थिति दर्ज करायी।
प्रभारी प्राचार्य श्री पी.पी. मिश्रा ने 27 से 29 जुलाई तक चली क्षेत्र स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में खेल के अंतिम चरण का प्रारंभ 17 व 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर तथा टॉस करके किया। इसके बाद 17 तथा 19 आयु वर्ग की प्रतियोगिता प्रारंभ हुयी। प्रतियोगिता में सभी वर्ग के खिलाडियों ने अदम्य स्फूर्ति, गति, चपलता, डाइविंग, रनिंग तथा खेल भावना का प्रदर्शन किया।
तीन दिवस तक चली इस संभाग स्तर की खेल प्रतियोगिता में पूर्ण रूप जबलपुर संकुल विजेता रहा, वहीं 14 वर्ष आयुवर्ग में जबलपुर, 17 वर्ष आयु वर्ग में भी जबलपुर तथा 19 वर्ष आयु वर्ग में कटनी संकुल की टीमे विजेता रही। मैच की समाप्ति के उपरांत विजेता टीमों को शील्ड तथा प्रमाण पत्र प्रदान किये गए।
प्रभारी प्राचार्य श्री मिश्रा ने प्रतियोगिता के प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरुस्कार वितरण कर उत्साहवर्धन किया गया। समापन समारोह में मंच संचालन डॉ. मुकेश जैन तथा धन्यवाद ज्ञापन श्री एम.आर. जाटव वरिष्ठ शिक्षक ने किया।
प्राचार्य पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय ने बताया कि सभी चयनित खिलाडियों पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, श्योपुर में 1 से 13 अगस्त तक आयोजित प्रशिक्षण केम्प में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। तीन दिवस तक चली इस संभागीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर तीनो आयु वर्ग के खिलाडियों की टीमें तैयार की गयी, जो राष्ट्रीय स्तर पर भोपाल रीजन का प्रतिनिधित्व करेंगी।
क्षेत्र स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में से चयनित तीनों आयु वर्ग के खिलाडियों की टीमें राष्ट्रीय स्तर के लिए 19 से 21 अगस्त तक पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय हासन, कर्नाटक में आयोजित प्रतियोगिता में भोपाल रीजन का प्रतिनिधित्व करेगी। ज्ञात हो कि इसके पश्चात् जो खिलाड़ी चयनित होगे, वे राष्ट्रीय स्तर पर एसजीएफ़आई में प्रतिभागिता करेंगे।
इस खेल प्रतियोगिता में विद्यालय के खेल शिक्षक श्री अभिषेक यादव के निर्देशन में ऑफिशियल रेफरी द्वरा मैच करवाए जायेंगे। प्रतियोगिता के दौरान श्री अभिलाष खडसे, श्री एस.एस. दांगी, श्री बलवंत झोड़, डॉ. पूर्णिमा राजपुरा, श्रीमती प्रणिता खडसे एवं अन्य कर्मचारियों ने सराहनीय योगदान दिया।

