मकड़ाई एक्सप्रेस 24 | हरदा
हरदा के थाना सिविल लाइन पुलिस को मोटरसाइकिल चोरी के दो मामलों में सफलता मिली है।पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई दो HF Deluxe मोटरसाइकिलें, जिनकी कुल कीमत लगभग 1 लाख रुपये है, बरामद की गई हैं।
पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई 2026 की रात राजधानी कॉलोनी निवासी जय बामने की HF Deluxe (MP47MK2081) तथा 28 जुलाई 2026 को बेलदार मोहल्ला निवासी फिरैयासी बाई चौहान की HF Deluxe (MP47MK0435) चोरी होने की रिपोर्ट थाना सिविल लाइन में दर्ज कराई गई थी।
पुलिस अधीक्षक हरदा के निर्देशन में गठित टीम ने शहर के विभिन्न सीसीटीवी कैमरों की जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर 29 जुलाई 2026 को आरोपी राजेश उर्फ राजू (42 वर्ष) निवासी ग्राम चांदाखेड़ा, जिला सीहोर (वर्तमान निवासी बेलदार मोहल्ला, खेड़ीपुरा, हरदा) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने दोनों बाइक चोरी करना स्वीकार किया, जिसके बाद पुलिस ने दोनों वाहन बरामद कर लिए।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर जिला जेल हरदा भेज दिया गया है।
सराहनीय भूमिका: इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रामस्नेह तिवारी, प्रधान आरक्षक विजय प्रजापति, प्रधान आरक्षक अनिल मस्कोले, आरक्षक वीरेंद्र, चालक आरक्षक सचिन चौधरी एवं सैनिक सूरज पासी का विशेष योगदान रहा।

