jhankar
ब्रेकिंग
आज दिनांक 30 जुलाई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे हरदा: सांप के काटने से 12 वर्षीय बालक की मौत, जहरीला पदार्थ खाने से युवक ने भी गंवाई जान किसान आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला: मूंग खरीदी 25% से बढ़ाकर 60%, ई-टोकन व्यवस्था फिलहाल स्थगित हरदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो बाइक चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में प्रवेश के लिये 31 जुलाई तक करें आवेदन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान से जनसंवाद और सुशासन को मिलेगा नया आयाम पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में संभाग स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न छीपाबड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 708 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार पिछले 24 घंटों में जिले में 5.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज बलराम कृषि महोत्सव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने सौंपी अधिकारियों को जिम्मेदारियां

टी20 विश्वकप में सूर्यकुमार करेंगे भारतीय टीम की कप्तानी, शुभमन बाहर हुए

मुम्बई। अजीत अगरकर के नेतृत्व वाली (बीसीसीआई) चयन समिति ने आगामी टी20 विश्वकप 2026 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित कर दी है। टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे पर इस टीम में उपकप्तान शुभमन गिल को शामिल नहीं किया गया है। शुभमन अभी तक अपनी चोट से नहीं उबर पाये हैं। ऐसे में इस टूर्नामेंट में उपकप्तानी की जिम्मेदारी अक्षर पटेल को मिली है। अक्षर पहले भी उपकप्तानी संभाल चुके हैं। यही टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ जनवरी में होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज में भी खेलेगी। टी20 विश्वकप की मेजबानी 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका संयुक्त रुप से करेंगे।

शुभमन के अलावा युव विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को भी टीम में जगह नहीं मिली है। वहीं पिछले दो साल से टीम से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की वापसी हुई है। ईशान को बैकअप के तौर पर रखा गया है। वह विकेटकीपर होने के साथ ही सलामी बल्लेबाज भी हैं। ईशान ने झारखंड की कप्तान करती हुए मुश्ताक अल ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था जिसका लाभ उन्हें मिला है। इसके अलावा फिनिशर रिंकू सिंह की भी वापसी टीम में हुई है। रिंकू बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और आक्रामक बल्लेबाजी से मैच बदलने में माहिर हैं हालांकि पिछले कुछ समय से वह लय में नहीं हैं। इसके बाद भी चयनकर्ताओं ने उनपर भरोसा दिखलाया है।

- Install Android App -

टीम इस प्रकार है :
पिछली खिताब विजेता टीम के सात खिलाड़ी नजर नहीं आयेंगे : इसबार टीम में साल 2024 में विजयी टीम के सात खिलाड़ी शामिल नहीं हैं। इसमें कप्तान रोहित शर्मा से लेकर विराट कोहली, रविंद्र जडेजा, ऋषभ पंत, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल और युजवेंद्र चहल हैं। रोहित, विराट और जडेजा ने संन्यास लिया है जबकि मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ और चहल को टीम में शामिल नहीं किया गया है।

टीम इस प्रकार है :
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर और ईशान किशन (विकेटकीपर)